Indore News – खाद्य तेल व्यापार की गुणवत्ता को बनाए रखने हेतु कार्यशाला आयोजित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

*सांसद लालवानी एवं कलेक्टर सिंह ने खाद्य तेल के स्वच्छ व्यापार हेतु व्यापारियों से की चर्चा
Indore News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा खाद्य तेल की मिलावटखोरी के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में खाद्य तेल के व्यापार में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए तथा व्यापार में आ रही परेशानियों और विसंगतियों को हल करने के उद्देश्य से इंदौर खाद्य तेल व्यापारी एसोसिएशन के सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीष सिंह, अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेड़ेकर, फूड सेफ्टी ऑफिसर्स की टीम, अन्य संबंधित अधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।
सांसद शंकर लालवानी ने व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे खाद्य तेल के स्वच्छ व्यापार एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए प्रशासन का हर संभव सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शासकीय नियमों की आवश्यक जानकारी आज की कार्यशाला के माध्यम से व्यापारियों को दी जा रही है जिससे उनके व्यापार में आ रही विसंगतियां दूर होंगी तथा व्यापारियों को उचित समय भी दिया जाएगा जिससे वह शासकीय नियमों का पालन सुचारु रुप से कर सके और उनके व्यापार को भी हानि न हो। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि खाद्य तेल के ब्लेंडिंग के दौरान व्यापारीगण वैधानिक प्रावधानों का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यापारी जिले में अवैधानिक या अनऑर्गेनाइज तरीके से खाद्य तेल की रीपैकिंग यह रीब्रांडिंग ना करें। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसकी सूचना भी जिला प्रशासन को तत्काल रूप से प्रदान करें, जिससे संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि कोई भी रिटेलर खुला तेल विक्रय ना करें। खुले तेल का विक्रय सिर्फ वेंडिंग मशीन के माध्यम से ही किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी खाद्य तेल व्यापारीगण मिलावटखोरी के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें और जिले में स्वच्छ व्यापार की नजीर पेश करें। तत्पश्चात कार्यशाला के दौरान अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर द्वारा व्यापारियों को खाद्य तेल के व्यापार के संबंध में शासन द्वारा जारी किए गए नियम एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।