इंदौर। पुलिस को इंदौर में भी अलर्ट रखा गया है। खरगोन, बड़वानी के बाद इंदौर से लगे खुडैल में सांप्रदायिक उन्माद की घटना के बाद पुलिस की हर संवेदनशील बस्ती पर खुफिया निगाहें हैं।
पुराने लिस्टेड उपद्रवियों पर खास नजर रखी जा रही है। खरगोन, बड़वानी के बाद इंदौर से लगे छोटे से गांव खुड़ैल में फसाद के हालात बनना षडयंत्र की तरफ इशारा करता है। छोटे गांव जहां हर व्यक्ति एक दूसरे को जानता है वहां दंगे की नौबत पैदा होना आश्चर्य की बात है।
खरगोन बडवानी के अलावा खुड़ैल में दंगाइयों के मैदान में आने की घटना के बाद शिवराजसिंह चौहान सरकार सख्त मूड में आ गई है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जिन घरों से पत्थर आए हैं उन घरों के पत्थर भी सरकार निकाल देगी। इसका अर्थ यह है कि दंगाइयों घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
दंगों के हालात बनाने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया गया है। दंगाइयों के हौसले इतने बुलंद थे कि एसपी सिद्धार्थ चौधरी के पैर में गोली मार दी। ये घटनाएं किसी बड़े षडयंत्र की तरफ इशारा करती है।
इसलिए म.प्र. में कहीं भी दंगाइयों को छोड़ा नहीं जाएगा। कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का गढ़ है। यहां खजराना, चंदन नगर, आजाद नगर, नयापुरा, खजरानी इसके केंद्र रहे हैं। इसके मद्देनजर भी पुलिस को चौबीस घंटे अलर्ट रहना जरूरी है।

