इंदौर की खास ख़बरें हिंदी में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Indore News – 1

त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची का होगा पुनरीक्षण

प्रारूप मतदाता सूची का अगले माह होगा प्रकाशन

इंदौर. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी निर्वाचन के लिए 1 जनवरी 2022 की संदर्भ तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2022 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 अप्रैल को किया जाएगा।
फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 4 अप्रैल 2022 को किया जाएगा। दावा आपत्ति केन्द्रों पर दावे-आपत्ति 11 अप्रैल तक (अपरान्ह 3 बजे तक) लिये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 16 अप्रैल तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 25 अप्रैल 2022 को होगा।
Indore News – 2

किसानों की सुविधा के लिये खरीदी केंद्रों पर लगेगी गेहूं सफाई की मशीनें

इंदौर. इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले गेहूं की साफ-सफाई के लिए किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों पर सफाई मशीन लगाई जा रही है। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य  शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सफाई मशीन में गेहूं की सफाई की सुविधा पूर्ण रूप से ऐच्छिक होगी। ऐसे किसान जो अपना गेहूं पूर्व से ही साफ सुथरा और निर्धारित मानक के अनुसार लायेंगे उन्हें उपार्जन केंद्रों पर सफाई कराने की अनिवार्यता नहीं रहेगी। ऐसे किसान जो अपना गेहूं साफ कराना चाहते हैं उनके लिए भी सफाई मशीन की व्यवस्था ऐच्छिक रूप से रहेगी।

Indore News – 3

रंग पंचमी को छोड़कर 31 मार्च तक हर दिन होंगी रजिस्ट्रियां

इंदौर. इंदौर जिले में 22 मार्च रंग पंचमी को छोड़कर 31 मार्च तक अब प्रतिदिन रजिस्ट्रियां होंगी। जनसामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने एवं शासन के राजस्व को दृष्टिगत रखते हुये यह सुविधा नागरिकों को मिलेगी। वरिष्ठ जिला पंजीयक श्री बी.के. मोरे ने बताया कि 31 मार्च तक की अवधि में समस्त सार्वजनिक अवकाशों में भी समस्त जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय पंजीयन एवं अन्य शासकीय कार्य के लिए खुले रहेंगे। रंग पंचमी के दिन 22 मार्च को अवकाश रहेगा।

Indore News – 4

मुख्यमंत्री श्री चौहान 21 मार्च को नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड का करेंगे वर्चुअली लोकार्पण

अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
इंदौर. शहर के मध्य नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 मार्च को प्रातः 11:00 बजे वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। इसके लिये तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर श्री मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त सुरी प्रतिभा पाल, विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जायजा लिया। नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड मे किए गए कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Indore News – 5

गौवध कर मांस बेचने वालों पर रासुका

इंदौर। छह मार्च को एमपी-09-टीए-9288 नंबर की गाड़ी में गायों को कत्ल कर लाया गया। छह सौ किलो गौ मांस पकड़ा गया था। इस मामले में मोहम्मद सोहेल पिता मेहमूद बेडा बस्ती महू को गिरफ्तार किया गया था। हिंदू संगठनों ने छत्रीपुरा थाने पर प्रदर्शन किया था। उस दिन दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे। मुलजिम में मोमिन मेहमूद, खालिद, बाला कालू, शकील आरेपी हैं। इनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। महू इंदौर में सड़क पर घूमने वाले आवारा गौवंश, सांड, गाय, बछडों को भी ये आरोपी भरकर महू ले जाकर कत्ल करते रहे हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून व गौवंश अधिनियम के तहत रासुका लगाई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।