इंदौर की खास ख़बरें – Indore news in Hindi

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News – 1

रंग पंचमी पर रहेगा स्थानीय अवकाश

इन्दौर। इन्दौर जिले में रंग पंचमी के अवसर पर इन्दौर जिले में 22 मार्च को स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा घोषित किये गये स्थानीय अवकाशों में शामिल है।

Indore News – 2

भूमि क्रय-विक्रय के लिये सरल पोर्टल इंटीग्रेशन 

इन्दौर। आमजन की सुविधा के लिये प्रदेश में भूमि क्रय-विक्रय (रजिस्ट्री) को भी भू-अभिलेख पोर्टल के इंटीग्रेशन से सरल बनाया गया है। सम्पदा पोर्टल और रेवेन्यू केस मैनेजमेंट पोर्टल को इंटीग्रेट किया गया है। जनता को रजिस्ट्री के समय भूमि का सत्यापन किये जाने की सुविधा दी गई है एवं उसी समय नामांतरण के लिये प्रकरण दर्ज कर लिया जाता है। सम्पदा पोर्टल पर रजिस्ट्री होते ही रेवेन्यू केस मैनेजमेंट पोर्टल पर नामांतरण स्वत: दर्ज हो जाता है एवं पेशी की तारीख भी तय हो जाती है। विगत 3 वर्ष में प्रदेश में 6 लाख 20 हजार से ज्यादा प्रकरण निराकृत किये गये हैं। भविष्य में सायबर तहसील के माध्यम से रजिस्ट्री के नामांतरण किये जाने की योजना है।
 
Indore News – 3

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किश्त आधार से लिंक खातों में ही होगी जमा 

इन्दौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत समस्त हितग्राहियों का खाता आधार से लिंक कराने के संबंध में शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। भारत सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त का भुगतान हितग्राहियों को आधार से लिंक खातों में ही किया जाएगा। जिन हितग्राहियों के खाते आधार से लिंक नहीं है उनके खाते शीघ्र आधार से लिंक करवाना जरूरी है। साथ ही राजस्व अधिकारियों से कहा गया है कि वे प्रभार वाले क्षेत्र के अंतर्गत प्रचार-प्रसार के माध्यम से हितग्राहियों को सूचित करें ताकि समस्त हितग्राही अपने बैंक खाते आधार से लिंक करवा लें।

Indore News – 4

इन्दौर में भी समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन आज से होगा शुरू 


इन्दौर। प्रदेश में किसानों से चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 21 मार्च से प्रारंभ की जाएगी। इसके लिये कृषि विभाग द्वारा वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। इन्दौर जिले में चार खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं।
अपर मुख्य सचिव कृषि अजीत केसरी ने बताया कि रबी मौसम वर्ष 2021-22 में प्राइस सपोर्ट स्कीम में प्रदेश के किसानों द्वारा उत्पादित उपज की उचित दर प्राप्त करने के लिये समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीदी का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।