इंदौर: मकान मालिक की अजीब शर्त, बोला घर से पीएम मोदी की तस्वीर हटाओ या घर खाली करो, पुलिस शिकायत की जांच में जुटी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर घर में लगाना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ा कि मकान खाली करने की धमकी तक मिल गई।
पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र की जनसुनवाई में यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है। युवक ने अपने मकान मालिक की शिकायत की है।

दरअसल, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र की मंगलवार को जनसुनवाई होती है। जनसुनवाई में मोहम्मद युसूफ नाम का एक युवक पहुंचा।

उसने बताया कि वह कई सालों से पीर गली में शरीफ मंसूरी, याकूब मंसूरी और सुल्तान मंसूरी के मकान में किराए से रहता है।
युसूफ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो लगाने पर मुझे तीनों भाइयों ने घर खाली करने की धमकी दे दी है। साथ ही कहा है कि अगर तस्वीर नहीं हटाई तो वे घर का सामान फेंक देंगे।
युवक ने आरोप लगाया कि उसका मकान मालिक उस पर पीएम मोदी की तस्वीर हटाने के लिए दबाव बना रहा है।
मकान मालिक ने उसे धमकी दी है कि या तो तस्वीर हटाए या मकान खाली करे, नहीं तो वह मार-काट करेगा। यह सुनकर उसकी मां को हार्ट अटैक आ गया। वह अस्पताल में भर्ती है।

शिकायत मिलने पर जनसुनवाई में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं।

युसूफ का कहना है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित हूं। मैं उनके आर्टिकल भी पढ़ता रहता हूं। मैं संघ की गतिविधियों में भी शामिल होता हूं, यह बात मेरे मकान मालिक को पसंद नहीं है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।