Contents
Indore News – 1
नशेड़ी सरिये के चेंबर उखाड़कर कबाड़ में बेच रहे
इंदौर। नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अफसरों ने लोहे के मजबूत मोटे सरियों व एंगल की फ्रेम में बनाए गए। लोहे के ढक्कन ड्रेनेज पर लगाए लेकिन चोरी करने वाले इन्हें भी सब्बल-टॉमी से उखाड़कर कबाड़ में बेचने लगे हैं। अब नगर निगम ने इस तरह के ढक्कन को रिपेयर कर वेल्डिंग शुरू कर दी है। अभय खेल प्रशाल वाली जंजीरा चौराहा से लैंटर्न होटल रोड पर तोड़ गए या उखाड़े गए ढक्कन को नगर निगम की वेल्डर टीम ने मजबूती के साथ वेल्ड किया। शहर में सैकड़ों मेनहोल के ढक्कन ऐसे हैं जो सीमेंट के है और टूट फूट गए हैं या लोहे के सरिये के हैं।
लोहे को बेचने के लालच में नशेड़ी शराबी स्मेकची इन लोहे के ढक्कन या सरियों को पचास साठ रूपए किलो में बेच देते हैं। मौका देखकर कबाड़ी भी कमजोर ढक्कन उखाड़ ले जाते हैं। पश्चिम रिंग रोड चंदन नगर से राजेंद्र नगर के बीच डिवाइडर पर लगी लोहे की जालियां भी कई जगह चोरी हो गई है।
Indore News – 2
बौद्धिक दिव्यांगजनों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण 
इन्दौर। जिले में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 7 अप्रैल 2022 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बौद्धिक दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्पेशन ओलंपिक हेतु स्क्रीनिंग के साथ युनिक कार्ड का वितरण किया जायेगा।
इस हेतु क्षेत्रीय निर्देशक स्पेशल औलंपिक इण्डिया मध्यप्रदेश दीपांकर बेनर्जी द्वारा 24 मार्च 2022 को जिला पंचायत सभाकक्ष में दोपहर 1 से 2 बजे विभिन्न विभागों के साथ बैठक आहूत की गई है। बैठक के तत्काल पश्चात 2 बजे से प्रेस-कॉफेंस भी ली जायेगी।
Indore News – 3
शासकीय कार्यालयों में जून माह तक रहेगा प्रति सप्ताह पांच दिन का कार्य दिवस 
इन्दौर। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक आदेश जारी कर सभी शासकीय कार्यालयों में प्रति सप्ताह पांच दिन के कार्य दिवस संबंधी आदेश को आगामी तीन माह के लिये बढ़ा दिया गया है। इसके अनुसार अब 30 जून तक सभी शासकीय कार्यालय प्रति सप्ताह पांच दिन कार्य करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विगत 22 अक्टूबर 2021 को जारी आदेश के माध्यम से राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों के कार्यदिवस सप्ताह में 05 दिवस (सोमवार ने शुक्रवार) निर्धारित किए गये थे, उक्त आदेश 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील है।
राज्य शासन द्वारा इसी अनुक्रम में यह निर्णय लिया गया है कि उक्त आदेश 30 जून 2022 तक प्रभावशील रहेगा। सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
Indore News – 3
विकास कार्य एवं जन समस्या के निवारण हेतु विधायक विजयवर्गीय ने किया जनता से सीधा संवाद।
इंदौर:- विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय अपने पिता कैलाश विजयवर्गीय के अनुरूप कार्यशैली में नजर आए। उन्होंने अपने कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक -3 के लोगो की जनसमस्या एवं क्षेत्र के विकास हेतु मुलाक़ात कर जनता से चर्चा की व तत्काल उसका समाधान किया। जिससे कोई भी व्यक्ति समस्या से परेशान न हो और क्षेत्र का चौमुखी विकास हो सके। वार्ड 64 के कुछ रहवासी पवनपुरी दुर्गा नगर की ड्रेनेज समस्या के लिए अपने विधायक से मिले व बताया कि दर्गा नगर में कई सालो से ड्रेनेज की बड़ी समस्या है, इस पर विधायक विजयवर्गीय ने तत्काल अपर आयुक्त संदीप सोनी से बात करके ड्रेनेज के कार्य हेतु 55 लाख रुपयों का कार्य आदेश जारी करने के लिए निर्देशित किया।

