Indore Top News – इंदौर के चिड़ियाघर से…तेंदुआ गायब

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News . बुरहानपुर के नेपानगर से बुधवार रात को इंदौर के चिड़ियाघर लाया गया 6 माह का तेंदुआ गायब हो गया है। गुरुवार सुबह तेंदुए के गायब होने की खबर से जू में जू में हड़कंप मच गया।
गुरुवार रात तक तेंदुए की तलाश जू के भीतर होती रही। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ उत्तम यादव ने कहा पिंजरा जंग लगा था और हो सकता है उसके कारण तेंदुआ निकल भागा हो, हालांकि बारिश के कारण सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए के पिंजरे से निकलने का कोई स्पष्ट फुटेज भी नहीं मिल पाया है।
शुक्रवार को भी जू में तेंदुए को लेकर जि रहेगी। सुबह चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने पहले तेंदुआ इंदौर आने की बात से ही इनकार कर दिया था लेकिन रात को अफसरों के सुर बदल गए और वे पिंजरा खराब होने और तेंदुए के लिए पिंजरे की स्थिति ठीक न होने की बात कहकर लगातार सचिंग पर जोर देते रहे।
बुरहानपुर के डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि वन विभाग की टीम रात में घायल तेंदुए को इंदौर छोड़ने गई थी। रात होने से जू वालों ने तेंदुआ रिसीव करने से मना कर दिया था।
ऐसे में अमले ने रात में जू के अंदर तीन कैमरों की निगरानी में पिंजरा गाड़ी खड़ी कर दी थी। सुबह तेंदुआ नहीं मिला और पिंजरे की जाली टूटी हुई थी।
कैमरे चेक करवाए तो वह तीनों खराब निकले। हालांकि एक दूर के कैमरे में जानवर भागता दिख रहा है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह वही तेंदुआ है या नहीं। बुरहानपुर में तेंदुआ जख्मी हालत में मिला था जिसके दोनों पैरों में चोट लगी थी।
सर्चिंग के लिए आज बंद रहेगा चिड़िया घर, आसपास के इलाकों में अलर्ट…
इंदौर का जू 52 एकड़ में फैला है। गुरुवार सुबह से इसका चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है। जू के सभी गेट बंद कर दिया गए हैं। मामले में वन विभाग की भी मदद ली जा रही है।
इस बीच जू से तेंदुए भागने की खबर फैली तो जू के आसपास के क्षेत्र संवाद नगर, आजाद नगर, मूसाखेड़ी, नवलखा, रेसीडेंसी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग आदि की टीमें अलर्ट पर है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।