Indore Top News Today in Hindi – इंदौर हिंदी न्यूज़

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
9 Min Read

Indore News – 1

गुजरात से कपास के घटिया बीज की आवक
इंदौर। कृषि विभाग ने गुजरात से आया घटिया कपास बीज पकड़ा है। इस मामले में केस दर्ज किया गया है। गुजरात के भातभाई पटेल और उनके अन्य साथियों ने आने वाले कपास सीजन के बीज बोने के लिए इंदौर भेजे गए थे। विभाग की जांच में बीज अमानक पाए गए। इसकी रिपोर्ट संबंधित थाने रावजी बाजार (कटकटपुरा) पर की गई है। गुजरात की धोखाधड़ी करने वाली फर्म पर ठगी का मामला दर्ज किया गया है।

Indore News – 2

इंदौर के टीही से गुणावद तक पटरी बिछेगी,  पंद्रह महिनों में सुरंग बनकर तैयार होगी
इंदौर। इंदौर दाहोद (गुजरात) तक ब्रॉडगेज रेल परियोजना की रफ्तार अब तेज हो गई है। 15 महीने में टीही से गुणावद धार तक सुरंग (टनल) निर्माण से लेकर पटरी बिछाने तक के काम करना होंगे। इसके लिए दो टेंडर जारी कर दिए गए हैं। पहला टेंडर टनल बोगदों के निर्माण का है। यह 132 करोड़ रूपए का है। दूसरा टेंडर खरमोर अभयारण्य के आसपास के सर्वे के लिए साढ़े सात करोड़ रूपए का है। काम 4 से 15 महिने में पूरा करना होगा।
पीथमपुर में अधूरी बनी टनल का काम पूरा करने के लिए 132 करोड़ रूपए खर्च होंगे। टनल 3 किलोमीटर लंबी होगी। अर्थ वर्क पटरी बिछाना, जलभराव रोकना, कांक्रीट का काम भी इसमें शामिल रहेगा। लॉकडाउन से सुरंग का काम आधा अधूरा छूट गया था। सरदारपुर के आसपास खरमोर पक्षियों के अभ्यारण्य को बायपास करने के लिए नई जमीन का जियोलाजिकल सर्वे मेपिंग होगा। पानपुए के पास 24 गांवों की 90 हेक्टेयर जमीन पर अधिग्रहण कर काम किया जाएगा। यह काम 4 महीने में होना है। यहां आधुनिक सर्वे उपकरण लिडार से काम होगा।
इंदौर दाहोद रेल परियोजना के ये काम पूरे हो जाने पर मध्यप्रदेश की सीमा में इंदौर से धार झाबुआ के काम हो जाएंगे।
Indore News – 3
इंदौर आरटीओ में जब्त वाहनों को छुड़वाने कोई मालिक नहीं आया, क्या गाड़ियां चोरी की है या टैक्स ज्यादा चढ़ गया
इंदौर। इंदौर परिवहन विभाग आरटीओ में जप्त वाहन चोरी के हैं या टैक्स ज्यादा चढ़ गया इस वजह से इनके मालिक जप्त हो जाने के बाद छुड़वाने ही नहीं आए। इन गाड़ियों को पहले रामपुर काठी लालबाग के पुराने आरटीओ में रखा गया। विजय नगर आरटीओ पर भी रखा गया था। इन गाड़ियों को जप्त होने के बाद कोई छुड़वाने नहीं आया, इसलिए अब इनकी नीलामी होगी। आरटीओ में जहां फोर व्हीलर गाड़ियां जप्त है तो इंदौर के थानों पर चोरी लूट डकैती में पकड़ी गई दुपहिया गाड़ियों की थप्पी लगी है। एमआयजी थाने पर तो सड़क रोककर दुपहिया वाहनों को थप्पी में जमा करना पड़ा है। एरोड्रम थाने पर तो इन गाड़ियों के बीच सांप बिच्छु और दूसरे जहरीले जंतुओं ने घर बना लिया है। बारिश में तो गाड़ियों के चेन कवर के ढक्कन के छेद में से भीतर छुपकर सांप रहने लगे थे जो गर्मी की उमस में बाहर निकलकर घास की ठंडक में रह रहे हैं। ट्रैफिक थाना पूर्व पश्चिम दोनों जगह भी यही हालत है। सैकड़ो गाड़ियों की थप्पी लगी है। इन गाड़ियों को सड़ा सड़ाकर बर्बाद करने की बजाय नीलामी की प्रक्रिया क्यों नहीं की जा रही है। इसका जवाब न थाने के जिम्मेदारों के पास है न ही बड़े अफसरों के पास।
Indore News – 4
शहर के बाहर धार रोड़ पर अब नहीं दिखाई देगा कुड़े-कचरों का ढेर 
jSa4bqLqkUCpgK4ePcDvDg.jpg
इन्दौर। इन्दौर शहर से निकलतें ही धार रोड़ के समीप सिरपुर तालाब के सामने कुड़े-कचरों का ढेर दिखाई देता था। शहर में प्रवेश करते ही विशेष साफ-सफाई दिखती थी। सिरपुर तालाब के सामने कचरे का ढेर दिखाई देने से शहर की छवि भी प्रभावित हो रही थी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वंदना शर्मा ने पहल करते हुये पंचायत तथा जिला पंचायत के अमले के माध्यम से विशेष अभियान चलाया।
इस अभियान के अच्छे परिणाम सामने दिखाई दे रहे हैं। अब इस क्षेत्र में अस्त-व्यस्त फैले कचरे के ढेर अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। आस-पास की दिवारों को खुबसुरती देने के लिये रंगाई-पुताई कराई गई है। बताया गया कि कुड़े-कचरे को हटाने के लिये बाक पंचायत एवं एचएमएस की टीम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विगत 15 दिनों से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कचरे के ढेर हटाये गये।  साथ ही रहवासियों और राहगीरों को कचरा इधर-उधर न डालने के लिए समझाया जा रहा है।
इसका परिणाम धार रोड सिरपुर तालाब के सामने दिखाई दे रहा है। जहां पहले जगह-जगह कचरे के ढेर लग रहे थे, वहां अब सफाई देखने को मिल रही है। पंचायत द्वारा घर-घर से कचरा संग्रहण एवं क्षेत्र की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस काम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वंदना शर्मा के मार्गदर्शन में पूर्व सरपंच सोहराब पटेल, जिला पंचायत  और ग्राम पंचायत की टीम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।

Indore News – 5

जन्म मृत्यु पंजीयन एवं सांसद-विधायक निधि के निर्माण कार्यों की जिला स्तर पर समीक्षा होगी

अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक 25 अप्रैल को
इन्दौर। जन्म मृत्यु पंजीयन (जीवनांक) हेतु गठित अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक एवं आय व्यय बजट एवं सांसद / विधायक निधि के निर्माण कार्यों की जिला स्तर पर समीक्षा होगी। आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार संचालनालय भोपाल से अधिकारियों की टीम द्वारा इन्दौर जिले में जन्म मृत्यु (जीवनांक), विवाह पंजीयन, नगरीय ग्रामीण निकायों के आय व्यय बजट, सांसद/ विधायक निधि के निर्माण कार्यों की समीक्षा की जायेगी। जन्म मृत्यु पंजीयन, जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक भी होगी।
यह बैठक 25 अप्रैल 2022 को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष क्रमांक-210 में दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई है। इसमें जन्म मृत्यु पंजीयन (जीवनांक) एवं विवाह पंजीयन जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति के सदस्य,रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु पंजीयन नगर निगम इन्दौर समस्त नगरपालिकाएं जिसमें सी.एम.ओ.. शाखा प्रभारी एवं आपरेटर,रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु पंजीयन समस्त जनपद पंचायत जिसमें सीईओ तथा शाखा प्रभारी एवं आपरेटर, रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु पंजीयन छावनी बोर्ड महू जिसमें सी.एम.ओ., शाखा प्रभारी एवं आपरेटर, रजिस्ट्रार, जन्म-मृत्यु समस्त शासकीय चिकित्सालय जिला इन्दौर जिसमें रजिस्ट्रार, शाखा प्रभारी एवं आपरेटर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सांसद/ विधायक निधि के निर्माण एजेंसियों के अधिकारी भी भाग लेंगे। सांसद / विधायक निधि की निर्माण कार्य से संबंधित एजेंसियां आर.ई.एस/ई एण्ड एम / एम. पी. एग्रो / नगर निगम / पी.डब्ल्यू.डी के अधिकारियों को उक्त बैठक में अपराह्न 4 बजे आमंत्रित किया गया है।

Indore News – 6

युवाओं को महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
इन्दौर। स्वच्छ इन्दौर सुरक्षित इन्दौर मुहिम के तहत इन्दौर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी सिलसिले में  जिला प्रशासन, महिला बाल विकास विभाग द्वारा सेफसिटी कार्यक्रम के अंतर्गत गैर सरकारी संस्था न्यू जीवन छबी सेवा संस्थान के माध्यम से आज विशिष्ट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर  डॉ. एस.एम.इकबाल और संस्था की संचालिका सोनू झा भी मौजूद थी। कार्यक्रम में युवाओं को 181 ,1098,100 और अन्य विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर बताए गये।  मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सारिका दीक्षित द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। डोमेस्टिक वायलेन्स, वन स्टॉप सेंटर की जानकारी भी दी गई। इस कार्यक्रम में संस्था की सदस्य वंशीता झा भी उपस्थित थी। नोडल अधिकारी डॉ वंचना सिंह परिहार  ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार पूरे शहर में किये जा रहे हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।