Indore weather News – इंदौर भोपाल सहित आठ जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना, ‘यलो अलर्ट’ जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मौसम विभाग ने भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश के छह डिवीजन और पूर्वी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ और सिंगरौली सहित सात जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है.
भोपाल और इंदौर सहित पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई, जिससे क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. कुछ जगहों पर दिन के दौरान धूप भी नहीं निकली और ठंड बनी रही.
वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इंदौर सहित आठ जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी सहित यलो अलर्ट जारी किया है.
आईएमडी ने एक पूर्वानुमान में कहा कि पश्चिमी भागों में भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश के छह डिवीजन और पूर्वी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ और सिंगरौली सहित सात जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के कारण हुआ है.
उन्होंने कहा कि इंदौर संभाग के अधिकांश जिलों और पश्चिमी मध्य प्रदेश के उज्जैन संभाग में कई स्थानों पर पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश हुई.
इंदौर में गुरुवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 9.1 मिमी बारिश हुई. जीडी मिश्रा ने कहा कि भोपाल और इंदौर में दिन के दौरान अधिकतम तापमान गिरकर क्रमश: 20.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से सात डिग्री नीचे) और 16 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 13 डिग्री नीचे) तक पहुंच गया.
उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम तक मौसम साफ होने की उम्मीद है. आज भोपाल और इंदौर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।