इंदौर मौसम : नौतपा में जारी है बारिश का सिलसिला, दिन में गर्मी के बाद शाम को हवा आंधी के साथ बारिश

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

1 जून शाम को अचानक से काले घने बादलों ने डेरा डाला और फिर तेज आंधी के साथ तेज बूंदाबांदी शुरू हो गई। आंधी के कारण कई जगह पर फाल्ट हुआ और बिजली चली गई। शहर का एक हिस्सा पूरी तरह से अंधेरे में डूब गया। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद लाइट आई। बताया जा रहा है कि शहर के सभी 30 जोन में कहीं ना कहीं बिजली सप्लाई बाधित हुई।

1 जून को शुरुआत ताे तेज धूप के साथ हुई दोपहर में भी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया, लेकिन शाम 6 बजते-बजते अचानक से मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। करीब पौन घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस दौरान करीब 50 किमी की गति से तेज हवाएं चलीं, जिससे कुछ पेड़ धराशायी हो गए। दो दिन पहले भी इसी प्रकार से आंधी और बारिश के कारण करीब 20 पेड़ गिर गए थे। अब तक 1.3 इंच पानी गिर चुका है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

लगातार मौसम के बदलने से इस बार मई में गर्मी का पता नहीं चला। पहले ताउते और फिर यास चक्रवात के कारण पूरे समय बादलों की आवाजाही लगी रही। नौतपा के बस अब कुछ ही दिन बचे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिन भी इसी प्रकार से बीतेंगे। इस बार पूरे मई में पारा 40 डिग्री से ऊपर नहीं जा पाया। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम होकर 38.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सामान्य से एक डिग्री कम होकर 24.8 पर पहुंच गया।

बता दें कि अरब सागर में बन रहे सिस्टम की वजह से नमी मिलना अभी जारी रहेगी। इसी कारण दिन का तापमान भी काबू में रहेगा। मई महीने में केवल 10 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के स्तर पर गया था जो महीने में अधिकतम तापमान का उच्चतम स्तर था। मार्च लेकर मई तक यानी तीन महीने की गर्मी में भी पारा 40 डिग्री से ऊपर नहीं गया।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।