इंदौर में भी नागपुर जैसा बनेगा डबल डेकर टियर मेट्रो ट्रैक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
इंदौर में भी नागपुर जैसा बनेगा डबल डेकर टियर मेट्रो ट्रैक

निरंजनपुर से राजीव गांधी चौराहे तक इस तरह के ट्रैक की डीपीआर बनाने पर हुई सहमति

इंदौर . सांसद श्री शंकर लालवानी की उपस्थिति में आज इंदौर के मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंदौर भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की एमडी श्रीमती छवि भारद्वाज कलेक्टर श्री मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल, इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा की गई की क्या इंदौर में नागपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के डबल डेकर टियर कॉरिडोर की उपयोगिता है। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि प्रारंभिक रूप से निरंजनपुर से राजीव गांधी चौराहा तक बीआरटीएस पर इस तरह का डबल डेकर टियर सिस्टम बनाया जा सकता है। बैठक में इसकी डीपीआर बनाने की स्वीकृति भी दी गई। बैठक के दौरान नागपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के टेक्निकल डायरेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वहां के डबल डेकर मेट्रो रेल कॉरिडोर का प्रेजेंटेशन दिया। सांसद श्री शंकर लालवानी ने बताया कि वर्तमान में बनाए जा रहे एयरपोर्ट से खजराना चौराहा तक के मेट्रो ट्रेन ट्रैक में किसी तरह की भी परेशानी नहीं है। इस पूरे ट्रैक पर 17 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। सांसद श्री लालवानी ने कहा कि वर्तमान में शहर के मध्य  राजबाड़ा क्षेत्र में जहां से मेट्रो ट्रेक प्रस्तावित है उसके बजाय अगर इसे जवाहर मार्ग तरफ से ले जाया जाता है तो लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी होगी।

वही कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इंदौर में नागपुर मेट्रो डबल डेकर कॉरिडोर मॉडल की उपयोगिता ज्यादा है उन्होंने कहा कि अंडर ग्राउंड ट्रेन के बजाय इस तरह के ट्रैक पर लागत कम आएगी

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।