इंदौर धार झाबुआ दाहोद रेल लाइन को जल्द पूरा करेंगे, धार में काम के टेंडर जारी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। रतलाम रेल मंडल इंदौर धार झाबुआ होकर गोधरा रेल लाइन के लिए धार व गुणावद में काम के टेंडर जारी करेगा। यहां 14 किलोमीटर में काम के लिए टेंडर बुलाए जा रहे हैं। ये टेंडर लाइन बिछाने के पूर्व किये जाने वाले काम के लिए बुलवाए जा रहे है।
यह रेल लाइन 204.76 किलोमीटर लंबी होकर 2008 में शुरू हुई थी। आज 15 साल होने को है लेकिन लाइन पूरी नहीं हुई है। इस रेल लाइन का काम पूरा हो जाने पर पीथमपुर सेक्टर एक दो तीन, सागौर, घाटा बिल्लौद, बदनावर रोड, औद्योगिक क्षेत्र का निर्यात रेल के जरिए आसानी से हो सकेगा।
निर्यात के लिए तैयार सामान सीधे गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों तक पहुंच सकेगा। इस रेल लाइन में इकतालीस बड़े 32 छोटे रेलवे स्टेशन होंगे। इंदौर से टीही तक 21 किलोमीटर दूरी में काम पूरा हो चुका है। अभी कंटेनर ट्रेन चलाई जा रही है।
16 किलोमीटर काम दाहोद से कट्टीवाडा पूरा हो चुका है। 2022 में इस रेल लाइन को पूरा होना था लेकिन कोरोना की वजह से काम नहीं हो सका। 1640 करोड़ का प्रोजेक्ट 2000 करोड़ का हो चुका है। अब तक 847 करोड़ रूपया खर्च किया जा चुका है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।