Indore News – शिव ‘राज’ में बेगुनाह आदिवासी जमीन में गाड़े जा रहे – जीतू पटवारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

शिव ‘राज’ में बेगुनाह आदिवासी जमीन में गाड़े जा रहे – जीतू पटवारी

इंदौर। पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा
है। पटवारी का कहना है, भाजपा सरकार का अपराधीकरण हो गया है। भाजपाइयों
के संरक्षण में शराब माफिया तांडव कर रहे हैं। सीएम शिवराज कहते हैं कि
माफियाओं को जमीन में गाड़ दिया जाएगा, जबकि बेगुनाह आदिवासी लोग जमीन
में गाड़े जा रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के बजाए उनका समर्पण कराया जा
रहा। सच उजागर करने वाले मीडिया हाउस पर छापामार कार्रवाई की जा रही है।
मीडिया समूह सच्चाई बताएंगे, तो कार्रवाई होगी। यह अघोषित आपातकाल है।
उन्होंने कहा, इस बार महापौर तो कांग्रेस का बनेगा ही। 2023 में कांग्रेस की सरकार
बनेगी और कमलनाथ फिर से सीएम होंगे। कांग्रेस मुख्यालय गांधी भवन में गुरुवार
को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी के
तमाम नेताओं को आड़े हाथ लिया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।