इंदौर में अधिकारियों को मजदूरों के लिये विशेष वैक्सीनेशन शिविर लगाने के निर्देश : सिलावट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इंदौर जिले में मजदूरों, घरेलू कामकाजी महिलाओं, धोबी, नाई, पुजारियों, पेट्रोल पंप तथा गैस कंपनियों के कर्मचारियों आदि के लिए विशेष वैक्सीनेशन शिविर लगाए जाएँ।

इस अभियान को और अधिक व्यापक और समग्र बनाने के लिए हर वर्ग को जोड़ा जा रहा है। मंत्री श्री सिलावट की पहल पर जिले में अब आम नागरिकों से सीधा संपर्क रखने वाले व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए विशेष शिविर  सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत मजदूरों, घरेलू कामकाजी महिलाओं, धोबी, नाई, पुजारियों, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों आदि के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

श्री सिलावट ने निर्देश दिए कि जिले में मजदूरों के लिए मजदूर चौक पर ही शिविर आयोजित किए जाएँ। इनमें पेयजल, छाया, विश्राम आदि की व्यवस्था की जाए। साथ ही उक्त वर्गों के लिए प्राथमिकता के साथ टीकाकरण किया जाए।  बैठक में सिलावट ने निर्देश दिए कि फुटपाथ के नागरिकों और रेन बसेरा में रहने वाले लोगों के भोजन के लिए भी समुचित व्यवस्था रखी जाए।  श्री सिलावट ने कोविड अनुकूल व्यवहार के प्रति नागरिकों में जन-जागृति के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। बताया गया कि नगर निगम के सभी वाहनों के माध्यम से कोविड अनुकूल व्यवहारों के प्रति जन-जागरूकता के संदेश का प्रसारण किया जाएगा।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।