अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई को

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

 

इंदौर। वन विहार प्रबंधन और जैव विविधता बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई 2022 को मनाया जायेगा। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। वन विहार भोपाल में रविवार को कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की ‘वन्य जीव एवं पर्यावरण’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, कक्षा 9 से 11वीं के विद्यार्थियों के लिए ‘मध्यप्रदेश की जैव विविधता’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं खुला वर्ग के लिए प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता रखी गई है।
शिविर में 75 प्रतिभागियों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। वन प्रबंधन ने इच्छुक प्रतिभागियों को नाम, कक्षा, संस्था, विद्यालय के साथ सम्पर्क नम्बर, मोबाईल नम्बर आदि की जानकारी वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 20 मई 2022 तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत किए जाने के लिए कहा है। प्रबंधन के ई-मेल fdvanvnp.bpl@mp.gov पर व्यक्तिगत अथवा समूह में प्रतिभागी अपना पंजीयन करा सकते हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।