दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला आईपीएल मैच स्थानांतरित; अब पुणे में नहीं, मुंबई में होगा – बीसीसीआई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News. दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स के बीच पुणे में खेले जाने वाला आईपीएल मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया है.

दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में पांच पॉजिटिव केस सामने आने के बाद बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है.

बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से घोषणा की कि वह बंद वातावरण में लंबी दूरी की बस यात्रा के दौरान किसी भी अज्ञात मामले के कारण किसी भी घटना से बचने के लिए मैच के स्थान को बदला जा रहा है.

बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स के पांच सदस्यों के नाम भी सार्वजनिक किए जिन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए गए. ये सदस्य हैं पैट्रिक फरहत – फिजियोथेरेपिस्ट (15 अप्रैल को पॉजिटिव पाया गया), चेतन कुमार- स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट (16 अप्रैल को पॉजिटिव पाया गया), मिशेल मार्श खिलाड़ी (18 अप्रैल को पॉजिटिव पाया गया), डॉ. अभिजीत साल्वी- टीम डॉक्टर (18 अप्रैल को पॉजिटिव टेस्ट पाया गया) आकाश माने- सोशल मीडिया कंटेंट टीम के सदस्य (18 अप्रैल को पॉजिटिव टेस्ट पाया गया.

सभी सदस्यों को आइसोलेट किया गया

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि ऐहतियात के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स के इन सभी संक्रमित सदस्यों को आइसोलेट करके मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

अब इन सभी का संक्रमित पाए जाने के छठे सातवें दिन टेस्ट किया जाएगा. इन दोनों दिन टेस्ट में निगेटिव पाए जाने पर ही इनको दोबारा दिल्ली कैपिटल्स के बायो बबल में शिफ्ट किया जाएगा.

वहीं इस फैसले के मद्देनजर पंजाब की टीम को भी पुणे नहीं भेजा गया उनके ट्रेनिंग सेशन को मुंबई शिफ्ट किया गया.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।