प्रत्येक पेट्रोल पंप पर एक माह के अंदर पीयूसी स्थापित करना अनिवार्य : कलेक्टर सिंह

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

जिला स्तरीय एक्शन प्लान इंप्लीमेंटेशन कमेटी की बैठक संपन्न 

इन्दौर । राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा पारित आदेश के तारतम्य में बुधवार को सिटी बस ऑफिस कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक्शन प्लान इंप्लीमेंटेशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के अधिकारी तथा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि इन्दौर जिले के सभी पेट्रोल पंप पर प्रदूषण की जांच हेतु पीयूसी स्थापित कराए जाएं। सभी ऑयल कंपनियों को प्रत्येक पेट्रोल पंप पर पीयूसी स्थापित करने हेतु एक माह की समय अवधि प्रदान की जाए। यदि इस समय अवधि में पीयूसी सेंटर स्थापित नहीं किए जाते हैं तो संबंधित ऑयल कंपनियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सियागंज क्षेत्र में चलने वाले पीयूसी फेल वाहनों के रजिस्ट्रेशन होंगे निरस्त 

कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश दिये कि ऐसे संस्थान जिनके पीयूसी सही ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं उनकी जांच कराई जाए तथा फेल हो चुके पीयूसी के संस्थानों पर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन जो प्रदूषण जांच में फेल हो चुके हैं उन सब पर जुर्माना करते हुए 10 दिवस का समय दिया जाए, यदि 10 दिवस बाद भी वाहन प्रदूषण जांच में फेल होते हैं तो उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की कार्यवाही की जाए। इसी क्रम में सियागंज क्षेत्र में चलने वाले ऐसे सभी वाहन जो 10 दिवस के समय अवधि के बाद भी प्रदूषण जांच में फेल हो रहे हैं उनके रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की कार्रवाई शीघ्र संपन्न की जाए।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि फसल कटाई उपरांत फसल अवशेषों (नरवाई) को खेतों में जलाए जाने को प्रतिबंधित किया गया है। इस दिशा में कृषि विभाग द्वारा किसानों को जागरूक किया जाए तथा नरवाई जलाने के स्थान पर उसके उचित प्रयोग हेतु प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं संसाधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।