जबलपुर हनीट्रेप मामला: युवती पहुंची थाने, साथी हुए अंडरग्राउंड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

जबलपुर. अपने प्रेम जाल में न जाने कितने लोगों को फंसाकर लाखों रु ऐंठने वाली युवती पर जबलपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया तो महिला के साथी वकील जहाँ अंडरग्राउंड हो गए है तो वही महिला एक बार पुनः एक युवक के खिलाफ रेप की शिकायत लेकर महिला थाने पहुँची.

हालांकि महिला थाने में युवती का पुराना रिकॉर्ड पहले से ही रखा हुआ था, वही महिला ने इस बात जबलपुर के एक बेकरी कारोबारी के बेटे को अपना निशाना बनाया है।

बेकरी कारोबारी मोहित डुडेजा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत….

गुरुवार की शाम को युवती महिला थाने पहुँची और बेकरी कारोबारी के बेटे मोहित के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई, युवती का कहना है कि मोहित शादीशुदा है.
इसके बावजूद उसने उससे प्यार कर संबंध बनाए और अब उसकी फोटो को वायरल कर रहा है, युवती का कहना है कि इससे मैं बहुत डिप्रेशन में आ गई है वही महिला ने अपने ऊपर लगे उन आरोपों को बेबुनियाद बताया है.
जिससे उसके खिलाफ कई लोगो को प्रेमजाल में फंसाकर लाखो रुपये ऐंठने की शिकायत कई लोगो ने दर्ज कराई थी।

एसपी ने महिला थाना प्रभारी को सौपी जाँच…..

हनी ट्रेप से जुड़े सनसनीखेज़ मामले को एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने जांच के लिए महिला थाना प्रभारी को सौंपा है, सूत्रों की माने तो युवती और उसके साथी वकीलों का पुराना रिकॉर्ड महिला थाने में पहले से ही उपलब्ध है.
जिसकी बिनाह पर पुलिस जांच करेगी, 2 दिन पहले भी युवती के खिलाफ घमापुर थाने में सिंधी समाज के कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी.
इस पूरे मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है और महिला थाना प्रभारी शबाना परवेज को जांच सौंपी है, महिला ने पहला शिकार अपना 2016 में घमापुर में रहने वाले एक युवक को बनाया था और फिर उस से लाखों रुपए हड़प भी लिए थे.
इस दौरान महिला के साथ ही वकील भी इस पूरे कांड में मौजूद थे इसके बाद लगातार महिला रईसजादों को अपने प्रेम जाल में फ़साती रही और उनसे लाखों रुपए लूटती रही।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।