कलयुगी रिश्ते : 35 वर्षीय चाचा ने चार साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

आए दिन छोटी बच्चियां दुष्कर्म का शिकार बन रही हैं। छतरपुर जिले के ग्राम खेराकला में चार साल की छोटी बच्ची से रेप किया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर जिले के बिजावर थाना के ग्राम खेराकला की है। बिजावर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रेप करने वाला आरोपी बच्ची का चाचा लगता है।
पुलिस ने बताया कि बिजावर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय चाचा ने चार साल की मासूम के साथ रेप किया है। मासूम को गंभीर हालत में बिजवार से 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बता दें कि बच्ची के पिता और रिश्ते के चाचा ने घर में शराबखोरी कर पार्टी की और जब नशा चढ़ा तो उक्त शराबी के चाचा ने भतीजी के साथ घिनौनी हरकत कर डाली।
पिता को जब जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामाला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक एसआईटी गठित कर मामले की जांच कर इस जघन्य अपराध पर जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।