दीपिका की जींस का मजाक उड़ाने पर ट्रोल हो गईं कंगना रणौत, यूजर्स ने खोल दिया पुराना एलबम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

एक्ट्रेस कंगना रणौत हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। कभी विवाद के कारण तो कभी किसी और वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। अब कंगना ने जींस और विदेशी कपड़ों पर कमेंट कर सोशल मीडिया पर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। इसको लेकर नेटिजन्स उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
कंगना ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अपनी संस्कृति को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें तीन महिलाएं दिख रही हैं। ये महिलाएं भारत, जापान और सीरिया से हैं। जानकारी के अनुसार ये पेंसिल्वेनिया के महिला मेडिकल कॉलेज में छात्रा थीं और पहली लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक के तौर पर गौरव प्राप्त किए हुई थीं।

दरअसल, कंगना ने पोस्ट में फटी हुई अमेरिकन जीन्स पहनने वालों की आलोचना की है। इसमें उन्होंने पुराने वक्त में महिलाओं के पहनावे को सम्मानजनक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इससे आज की आधुनिक महिलाओं के पहनावे की भी तुलना की है। कंगना के ट्वीट को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के एक विवादित जींस के एड पर निशाना माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है। बस इशारों ही इशारों में भड़ास निकाल गई हैं।

कंगना ने ट्वीट में लिखा है ‘प्रशंसा ट्वीट, उन प्रचीन महिलाओं के लिए जिन्होंने न सिर्फ अपना व्यक्तित्व जाहिर किया बल्कि अपनी पूरी सभ्यता, संस्कृतियां और राष्ट्र का भी प्रतिनिधित्व किया, आज के समय में सफलता पाने वाले उनलोगों की तस्वीरें खींची जाती हैं, जो फटी हुई अमेरिकन जींस और पोछे जैसे ब्लाउज पहनती हैं, जो सिर्फ अमेरिकी मार्केटिंग के अलावा किसी का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं.’

कंगना के इस ट्वीट पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग उनकी बात से सहमत भी नजर आ रहे हैं तो कई लोग उन्हें पाखंडी कहकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इन ट्रोलर्स ने कंगना की इतनी पुरानी तस्वीरें शेयर करके रख दी हैं कि मानों एल्बम ही खोलकर रख दिया हो। कंगना की वो पुरानी फोटो शेयर की जा रही हैं, जिसमें वह खुद फटी हुई जीन्स में नजर आ रही हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक जींस कंपनी की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। इसके विज्ञापन को दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब कंगना के इस आलोचनात्मक ट्वीट को लोग दीपिका से जोड़ कर देख रहे हैं।[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
150 Comments