केन बेतवा प्रोजेक्ट को मिले बजट पर बोले, बदल जाएगा हमारा बुंदेलखंड – शिवराज सिंह चौहान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

 

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में केन-बेतवा प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी घोषणा की है। इसके लिए बजट में 44,605 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को पहले ही मोदी सरकार मंजूरी दे चुकी है। यह योजना बुंदेलखंड के लिए बेहद अहम है। बता दें कि बुंदेलखंड में मध्य प्रदेश के कई जिले आते हैं।

ट्वीट में यह लिखा
यही वजह है कि इसको लेकर बजट का ऐलान होते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश को तो बड़ी सौगात मिली है! नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत केन और बेतवा को जोड़ने पर 44000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि खर्च की जाएगी। हमारा बुंदेलखंड बदल जाएगा।

बजट को बताया किसानों के लिए लाभकारी
इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने बजट को किसानों की आय दोगुना करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहाकि खेती को टेक्नोलॉजी से जोड़ा गया है। हाईटेक टेक्नोलॉजी का लाभ किसान को कैसे मिले, इसका मार्ग प्रशस्त किया गया है। प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया गया है। इससे लोगों के साथ धरती का भी स्वास्थ्य उत्तम रहेगा

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।