खरगोन : 19 वर्षीय दूल्हे ने शादी के दूसरे दिन फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

खरगोन। भगवानपुरा थाना क्षेत्र में एक दूल्हे ने शादी के दूसरे दिन फांसी लगाकर जान दे दी। दूल्हे के इस कदम से जहां लोग हैरान हैं तो वहीं परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। दूल्हे ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक राघु सिंह की उम्र 19 साल थी, उसने शादी के दूसरे दिन जिले के भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरबावड़ी में पटेल फाल्या में स्थित खेत में रविवार को नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।

आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राघु की शादी एक दिन पहले ही हुई थी, दूसरे दिन उसने अपनी जान दे दी। युवक ने ऐसा क्यों किया फिलहाल ये गुत्थी उलझी हुई है। एएसआई राजेन्द्र द्विवेदी, प्रधान आरक्षक भगवान बर्डे ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भगवानपुरा के शासकीय अस्पताल भेजा। जहां से पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।