7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे कियारा और सिद्धार्थ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मुंबई।  कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पहले खबर आई थी कि कियारा और सिद्धार्थ 6 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं।

वहीं अब खबर आ रही है कि ये कपल 6 नहीं बल्कि 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर है। शादी की सभी रस्में 5-7 फरवरी के बीच निभाई जाएंगीं। आज से रस्मों की शुरुआत हो गई है। शादी की रस्मों के लिए मेहमान भी जैसलमेर पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सिद्धार्थ और कियारा की मेहंदी सेरेमनी है। मेहमानों की खातिरदारी के लिए 84 कमरे और 70 लग्जरी गाड़ियां बुक की गई हैं।

सिक्योरिटी का भी खासा ध्यान रखा जा रहा है। शादी में शामिल होने वाले लोगों को रस्मों के दौरान फोन ले जाने की इजाजत नहीं है। 100 से ज्यादा निजी सिक्योरिटी गार्ड्स पूरा इंतजाम देख रहे हैं। इस शादी में करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। 8 फरवरी को दूल्हा-दुल्हन सूर्यगढ़ से चेक-आउट करेंगे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बाद दो रिसेप्शन देने वाले हैं। एक दिल्ली में सिद्धार्थ के फैमिली एंड फ्रेंड्स के लिए और दूसरा मुंबई में कियारा के फैमिली एंड फ्रेंड्स और फिल्म इंडस्ट्री के लिए। अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि कपल 12 फरवरी को मुंबई में शादी का रिसेप्शन देने वाले हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।