शराब और खर्चे के रुपये नहीं देने तथा बेवजह विवाद में चाकूबाजी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। शहर में छोटे छोटे विवादों के साथ ही मारपीट चाकूबाजी की घटनाए दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कल तीन थाना क्षेत्रों में चाकूबाजी की वारदातें हुई, तीनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। फिलहाल किसी आरोपीं की गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं।
कल रात उमंग पार्क छोटा बांगड़दा रोड निवासी प्रेमशंकर पिता भागीरथ चौहान मल्हारगंज थाने पहुंचे और दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया। फरियादी ने बताया कि दोपहर को वह अपने साथी रंजीत के साथ बाइक पर जा रहे थे। वे दोनों मल्हारगंज क्षेत्र में पहुंचे तभी नीले रंग के स्कूटर पर सवार दो व्यक्ति अचानक उनकी गाड़ी के सामने आ गए। रंजीत के अचानक घबराकर कर ब्रेक लगाने से वे गाड़ी सहित गिर गए. तभी स्कूटर पर पीछे बैठा युवक उतरा और रंजीत को गालियां देते हुए पीटने लगा। वह बीचबचाव करने गए तो युवक ने उन पर चाकू से हमला किया और धमकाते हुए दोनों भाग निकले।
इसी तरह मल्हारगंज थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी के संजू पिता लीलाधर से यहीं रहने वाले दीपकांत पंवार ने शराब पीने के लिए 200 रुपए मांगे, नहीं देने पर दीपकांत ने संजू को चाकू मारकर भाग गया। वहीं एक और घटना में कल रात रामगोपाल पिता बलराम पटेल निवासी भवानी नगर, (बाणगंगा) सेक्टर-ई में विशाल फार्मा के सामने वाली गली में खड़े थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाश उनके पास पहुंचे और खर्चे के रुपए मांगे। नहीं देने पर उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।