एयरपोर्ट क्षेत्र के एक कैफे में जानकर तोड़फोड़, चाकू से जानलेवा हमला किया, केस दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पुरानी रंजिश के चलते शहर के एअरपोर्ट इलाके में एक कैफे में रविवार रात संचालक ओर युवकों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान कैफे में जमकर तोड़फोड़ की गई। हमले के दौरान संचालक ओर उसके दो साथियों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

टीआई संजय शुक्ला के मुताबिक 60 फीट रोड़ पर धीरज यादव का श्री जी कैफे है। यहां रविवार रात धीरज ओर काकू उर्फ रोहित रघुवंशी व उसके साथियों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान कैफे के अंदर जमकर तोड़फोड़ हुई। विवाद के दौरान काकू ओर उसके साथी को गंभीर चोट आई है। जिसमें उन्हें उपचार के लिये एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगो को हिरासत में लेने की बात कही है।
पूर्व से चल रही है रंजिश
कुछ माह पहले धीरज के कैफे पर काकू ओर उसके साथियों ने हमला किया था। इस दौरान पुलिस ने मामले में कारवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलुस निकाला था। काकू ओर उसके साथी जमानत पर थे। रविवार को वहां से काकू निकलकर जा रहा था। इसी दौरान धीरज से घूरने के चलते उनकी कहासुनी हुई ओर विवाद बढ़ गया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।