हज यात्रियों का कोविड टीकाकरण अनिवार्य 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। हज कमेटी ऑफ इण्डिया से प्राप्त जानकारी अनुसार हज-2022 के हज यात्रियों को सूचित किया गया है कि सऊदी अरब में हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को पूर्ण कोविड टीकाकरण कराना अनिवार्य है। हज-2022 के दिशा-निर्देशानुसार इच्छुक हज यात्रियों को हज यात्रा पर जाने से कम से कम एक महीने पहले कोविड-19 टीकाकारण लगा होना चाहिए। केवल ऐसे ही हज यात्रियों को हज-2022 में हज यात्रा पर जाने की अनुमति होगी।
मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी सचिव श्री सैयद शाकिर अली जाफरी द्वारा बताया गया है कि उपरोक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए ऐसे हज यात्री जिन्होंने अभी तक कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक का टीका नहीं लगवाया है, वह बिना किसी देरी के तुरंत टीकाकरण कराकर उसका प्रमाण पत्र हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट www.hajcommittee.com या मोबाइल एप https://hcoi3.hajcommittee.in/webapp/web21/ पर लॉगिन कर अपलोड करें।
इसके अतिरिक्त आपको CoWIN वेबसाइट पर पासपोर्ट नंबर के साथ कोविड टीकाकरण को मैप (लिंक) करने की सलाह दी जाती है। हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट पर पासपोर्ट को कोविड के टीके से लिंक करने का एक वीडियो भी अपलोड किया गया है जिसे देखा जा सकता है। हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा जारी सर्कुलर क्रमांक 22 अनुसार सूचित किया गया है कि इम्बार्केशन पॉइंट पर प्रति हज यात्री को बैंक द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले SR2100/- सऊदी रियाल हेतु कवर होल्डर या कवर के को-पिल्ग्रिम (साथी) का पेन कार्ड नम्बर हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट www.hajcommittee.com पर अपडेट करें।
अधिक जानकारी के लिए कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट हज प्रदेश www.hajcommittee.com या मध्य राज्य हज कमेटी की वेबसाइट www.mphajcommittee.com पर परिपत्र क्रमांक 21 एवं 22 (हज-2022) का अवलोकन एवं दूरभाष क्रमांक 0755-2530139 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।