Kriti Sanon के पास हैं एक से बढ़कर एक 6 धांसू फिल्में, हर एक में दिखेगा अलग अवतार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनॉन इंडस्ट्री की सबसे बिजी अदाकारा में से एक हैं, जिनके पास 6 अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं। कृति सेनॉन इन सभी फिल्मों में अहम किरदार निभाती दिखेंगी। इनमें महिला केन्द्रित फिल्म से लेकर बिग बजट पीरियड ड्रामा तक सभी शामिल हैं। आइए आपको कृति सेनॉन की इन अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट दिखाते हैं:
आदिपुरुष
बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनॉन फिल्म आदिपुरुष में सीता का किरदार निभाती दिखेंगी। फिल्म में वो प्रभास के अपोजिट दिखेंगी, जो भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।
बच्चन पांडे
कृति सेनॉन की बच्चन पांडे एक मसाला एंटरटेनर है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी करती दिखेंगी। फिल्म एक मल्टीस्टारर है, जिसे साजिद नाडियाडवाला बना रहे हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

गणपत
कृति सेनॉन ने फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके बाद अब दोनों ने गणपत सीरीज के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल करेंगे।
हम दो हमारे दो
राजकुमार राव और कृति सेनॉन स्टारर हम दो हमारे दो एक स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म है। इसमें दोनों हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
भेड़िया
वरुण धवन और कृति सेनॉन की भेड़िया निर्माता दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की अगली कड़ी है। इस फिल्म से दर्शकों को काफी सारी उम्मीदें हैं।
 मिमी
कृति सेनॉन स्टारर फिल्म मिमी एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म होगी, जिसमें अदाकारा एक ऐसी महिला का किरदार निभाती दिखेंगी, जो अपनी कोख किराए पर देती है।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।