Laxmi Ratan Shukla Donation: लक्ष्मीरत्न शुक्ला कोरोना के खिलाफ जंग में आए आगे, आईपीएल से हुई कमाई को किया दान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

कोलकाता । भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी लक्ष्मीरत्न शुक्ला ने अपने जन्मदिन पर बड़ा फैसला किया। उन्होंने आईपीएल 2021 में कॉमेंट्री से की गई अपनी कमाई को कोरोना राहत कार्य के लिए दान दिया है। उन्होंने यह दान वेस्ट बंगाल सीएम राहत कोष में दान किया है।
शुक्ला ने ट्वीट कर कहा, ‘आज छह मई को मेरे जन्मदिन के अवसर पर मैं आईपीएल 2021 में कॉमेंट्री से की गई कमाई को पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहा हूं। कोरोना की स्थिति से लड़ने के लिए मेरी ओर से छोटा सा योगदान।’

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

शुक्ला ने भारत के लिए तीन वनडे और 137 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं। वह आईपीएल में बंगाली कॉमेंट्री टीम का हिस्सा थे। इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस ने कोरोना राहत कार्यों के लिए 50000 डॉलर दान किए थे।
इनके अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली ने भी एक बिटकोईन (41 लाख रुपये) दान किए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और एस्टोनिया क्रिकेट ने भी कोरोना राहत के लिए योगदान दिया है।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।