आपके स्वस्थ शरीर और प्रसन्नचित मन के लिए फालुन दाफा, जिसे फालुन गोंग भी कहा जाता है, मन और शरीर का एक उच्च स्तरीय साधना अभ्यास है जिसमें पाँच सौम्य और प्रभावी ध्यान क्रियाएँ सिखाई जाती हैं। इसके अभ्यास से आप तनाव से राहत, स्वास्थ्य व प्रतिरोधक शक्ति में सुधार, और आध्यात्मिक ज्ञान जैसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। फालुन दाफा भारत सहित दुनिया भर के 90 से अधिक देशों में 10 करोड़ से अधिक लोगों में लोकप्रिय है।
कोरोना संक्रमण के डर से जहां डिप्रेशन और तनाव का माहौल है वहीँ कुछ मन की शांति और प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के उपाय खोज रहे हैं। चूंकि इस दौरान बाहरी गतिविधियाँ सीमित हैं, लोगों में घर बैठे ही ऑनलाइन ध्यान अभ्यास सीखने का चलन बढ़ा है। आज हम आपको एक अनोखे साधना अभ्यास के बारे में बताएँगे जो कोरोना काल में ऑनलाइन वेबिनार के द्वारा लोगों में बहुत प्रचलित हो रहा है।
हम आपका परिचय फालुन दाफा (या फालुन गोंग) से कराना चाहेंगे जो मन और शरीर का एक उच्च स्तरीय साधना अभ्यास है। फालुन दाफा में पांच सौम्य और प्रभावी व्यायाम सिखाये जाते हैं, किन्तु बल मन की साधना या नैतिक गुण साधना पर दिया जाता है।
ये व्यायाम व्यक्ति की शक्ति नाड़ियों को खोलने, शरीर को शुद्ध करने, तनाव से राहत और आंतरिक शांति प्रदान करने में सहायता करते हैं। मन और शरीर का एक परिपूर्ण अभ्यास होने के कारण लोगों को कम समय में ही आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”] फालुन दाफा को पहली बार चीन में मई 1992 में श्री ली होंगज़ी द्वारा सार्वजनिक किया गया। आज, जहाँ 90 देशों में 10 करोड़ से अधिक लोग इसका अभ्यास कर रहे हैं, दुःख की बात यह है कि चीन, जो फालुन दाफा की जन्म भूमि है, वहां 1999 से इसका दमन किया जा रहा है जो आज तक जारी है।
फालुन दाफा अक्सर बाहर पार्कों या सार्वजनिक स्थलों पर सिखाया जाता है। कोरोना के प्रतिबंधों के चलते इसे ऑनलाइन वेबिनार द्वारा सिखाया जा रहा है जो बहुत लोकप्रिय हो रहा है। भारत में ऑनलाइन वेबिनार की समन्वयक अर्चना ने कहा, “मुझे वीडियो कॉन्फ्रेंस ऐप उन लोगों से जुड़ने का एक सुविधाजनक तरीका लगा जो अभ्यास सीखने में रुचि रखते हैं।”
अर्चना, जो एक गृहिणी हैं और कई वर्षों से फालुन दाफा का अभ्यास कर रही हैं, कहती हैं कि, “लॉकडाउन में लोगों को व्यक्तिगत रूप से सिखाना कठिन था, लेकिन ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस ऐप द्वारा देश के हर कोने से लोगों से जुड़ना संभव हो पाया। जिनके पास कंप्यूटर नहीं है वे मोबाइल फ़ोन द्वारा इससे जुड़ सकते हैं और अभ्यास सीख सकते हैं।”
कुछ विशेष वेबिनार किशोरों और बच्चों के लिए आयोजित किये गए जिसकी विषय सामग्री उनकी रुचि के अनुसार रखी गयी।
वेबिनार में अभ्यास सिखाने के अतिरिक्त, प्रतिभागियों के लिए आवश्यक जानकारी जैसे पुस्तकें, विडियो, ऑडियो भी ऑनलाइन नि:शुल्क उपलब्ध किये जाते हैं जिससे वे घर पर सीखते रहें।
“इन कार्यशालाओं में भाग लेने के बाद, कुछ लोग नियमित रूप से हमारे साथ फालुन दाफा अभ्यास करना चाहते थे। उनके लिए रोजाना ऑनलाइन व्यायाम सत्र का आयोजन किया है,
यदि आप भी इस अभ्यास को सीखने के इच्छुक हैं तो www.learnfalungong.in पर इसके नि:शुल्क वेबिनार के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। फालुन दाफा के बारे में अधिक अधिक जानकारी आप www.falaundafa.org पर पा सकते हैं।
[/expander_maker]