प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द : IG इंटेलिजेंस ने सभी जिलों को आदेश जारी किये 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मध्य प्रदेश में खरगोन और बड़वानी में रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना के बाद प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
इस संबंध में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा पुलिस महानिरीक्षक की तरफ से सभी जिलों को आदेश जारी किए गए है। खरगोन और बड़वानी में प्रशासन ने दंगाईयों के 52 मकान-दुकान गिराने की कार्रवाई की।

कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा मध्य प्रदेश पुलिस महानिरीक्षक की तरफ से भोपाल-इंदौर पुलिस आयुक्त, सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, समस्त सेनानी विसबल और सभी रेल पुलिस अधीक्षक को सोमवार को आदेश जारी किए गए।

आदेश में आगामी आने वाले त्यौहारों डॉ. अंबेडकर जयंती, बैसाखी, महावीर जयंती, गुड फ्राई डे, हनुमान जयंती, ईस्टर संडे, जमातुलबिदा, परशुराम जयंती/ अक्षय तृतीया/ ईद उल फितर में सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस कर्मियों को अनावश्यक अवकाश न देने के लिए कहा गया है। साथ ही इस अवधि में सभी अधिकारी और कर्मचारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने को कहा गया है।

पुलिस महानिरीक्षक की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अपरिहार्य परिस्थतियों में आवश्यकता होने पर संबंधित पुलिस अधीक्षक/ जोनल पुलिस महानिरीक्षक सीमित अवधि के लिए अवकाश स्वीकृत कर सकेंगे।

साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के लिए पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन पर अवकाश स्वीकृत हो सकेंगे।

बता दें रविवार रामनवमी के पर्व पर खरगोन और बड़वानी में जुलूस में पथराव की घटना हो गई। इसके साथ ही खरगोन में आगजनी भी की गई। इसमें कई लोग घायल हो गए।

खरगोन के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। इसके बाद प्रदेश सरकार ने दंगाईयों को चिन्हित कर कार्रवाई भी शुरू की है।

गृह विभाग के अनुसार सेंधवा में रामनवमी के जुलूस पर रविवार को पथराव की घटना में बड़वानी पुलिस ने 11 एफआईआर दर्ज की। 7 दंगाईयों को हिरासत में लिया गया है। सोमवार रात तक 7 लोगों के अवैध मकान तोड़े गए है।

वहीं, खरगोन में 5 इलाकों में सोमवार रात तक 16 मकान और 29 दुकानों को अतिक्रमण से मुक्त किया गया। इसमें छोटी मोहन टॉकीज इलाके में 4 मकान और 3 दुकान, खसखसवाड़ी में 12 मकान और 10 दुकान, गणेश मंदिर के पास 1 दुकान, औरंगपुरा से 3 दुकान और तालाब चौक से 12 दुकान का अतिक्रमण हटाया गया।

इससे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि जिस जिस घर से पत्थर आए, उनको पत्थर का ढेर बना दिया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बयान जारी कर दंगाईयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही थी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।