Live Cricket News – ओमिक्रोन वेरिएंट का खौफ, BCCI ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए लिया बड़ा फैसला

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भारतीय टीम इस महीने में साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है. लेकिन टीम के दौरे से पहले कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से साउथ अफ्रीका में दहशत हो गई है. जानकारी मिल रही है कि भारतीय टीम के दौरे में बड़ा बदलाव हो सकता है.

मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के कारण एक हफ्ते के लिए दौरा आगे टाला जा सकता है. इन सब के बीच भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का बयान आया है.

आपको बता दें कि कप्तान विराट कोहली ने बयान देते हुए बोर्ड से स्थिति साफ करने की मांग की है. इसके साथ ही कोहली ने कहा कि जितना जल्दी संभव हो इस मामले में स्पष्टता हो जाए. उन्होंने आगे कहा कि इसलिए हमने टीम के सभी सीनियर खिलाड़ियों से बात की है.

कोहली ने आगे कहा कि हमारा ध्यान टेस्ट मैच से नहीं भटकेगा लेकिन साथ ही आप स्पष्टता चाहते हो आप ऐसी स्थिति में होना चाहते हो, जहां आपको पता होना चाहिए कि असल में क्या हो रहा है. उन्होंने कहा हम बोर्ड से बात कर रहे हैं हमें भरोसा है कि एक या दो दिन में या बहुत जल्दी तस्वीर साफ हो जाएगी कि क्या चल रहा है.

आपको बता दें कि भारतीय टीम अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट मैच, तीन एकदिवसीय मैच चार टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से करने वाली है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।