Indore News – Love Triangle : प्यार की त्रिकोणीय कहानी में सड़क पर हुआ ड्रामा   

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

Indore News. तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित बाफना टावर के सामने एक युवक ने युवती की जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो सामने आया है। युवक इस बात से नाराज था कि युवती किसी और के साथ घूमने गई थी। उसने पीटते हुए युवती से कहा, मेरे आज बर्थडे थे, तुम बाहर कैसे घूमने निकली। युवती के साथ घूमने निकले दूसरे युवक ने बीच बचाव की कोशिश भी की, लेकिन उसे भी मारने की धमकी दी। बाद में लड़की ने भी पीटने वाले युवक को थप्पड़ जड़ दिए।

मामला सोमवार शाम तुकोगंज थाना क्षेत्र के जंजीरवाला चौराहे का है थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की कंप्लेंट के बाद परदेशी पुरा निवासी आरोपी पीयूष चौकसे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही एक दूसरे के पुराने दोस्त थे। वही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जंजीर वाले चौराहे के समीप निजी कंपनी में काम करती है। सोमवार को वह अपने एक अन्य दोस्त के साथ खजराना गणेश मंदिर दर्शन के लिए गई थी। वहीं पर वापस लौटते समय लगभग शाम पांच बजे उसका पुराना दोस्त पीयूष चौकसे मिल गया। ऑफिस के पास आते ही उसने मारपीट शुरू कर दी। कहने लगा कि आज मेरा बर्थडे है। तुम बाहर क्यों गई। युवती ने भी बीच में पीयूष को थप्पड़ जड़ दिए, पीयूष ने जाते-जाते युवती और उसके दोस्त को जान से मारने की धमकी भी दी।

कहानी यह है की युवती कुछ दिन पहले पुराने प्रेमी के साथ घूमती हुई मिली थी। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया था। सोमवार को फिर से युवती पुराने प्रेमी के साथ घूम रही थी, तभी आरोपित ने उसे घूमते हुए देखा और विवाद करने लगा। इसके बाद आरोपित ने युवती की जमकर पिटाई की, ड्रामा आधे घंटे तक सड़क पर चला |

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।