म. प्र. के चार जिलों में लॉकडाउन की घोषणा, जानिए कहां कब तक रहेगी पाबंदी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए मध्य प्रदेश में डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी ने खरगोन, रतलाम और बेतुल में दो दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है तो छिंदवाड़ा में तीन दिनों के लॉकडाउन का फैसला किया गया है।

कमिटी ने कोरोना केसों को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार को यह फैसला लिया। रतलाम, खरगोन और बेतुल में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा तो छिंदवाड़ा में गुरुवार आधी रात से लेकर सोमवार सुबह 6 बजे जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

इससे पहले सरकार ने इन चार सहित 12 जिलों में संडे लॉकडाउन को लागू किया था। छिंदवाड़ा के कलेक्टर सौरभ सुमन ने कहा, ”यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योकि जिला महाराष्ट्र सीमा से लगा हुआ है और बड़ी संख्या में लोग पड़ोसी राज्य से रंग पंचमी मनाने के लिए आ रहे हैं।”

मध्य प्रदेश में गुरुवार को 2546 कोरोना केस मिले, जोकि सितंबर 2020 के बाद से सर्वाधिक है। मध्य प्रदेश में 18,057 एक्टिव केस हैं। नमूनों के पॉजिटिव पाए जाने की दर बढ़कर 9.9% फीसदी हो चुकी है।

मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, ”कोरोना मरीजों के लिए राज्य में बेड्स की संख्या बढ़ा दी गई है। मास्क और सोशल डिस्टेंशिंग को कड़ाई से लागू किया जा रहा है।

सरकार संपूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है, इसलिए लोगों को कोवड-19 को फॉलो करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

[/expander_maker]

Sadbhawna Paati News

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।