M S धोनी घोड़े चेतक की मालिश करते नजर आए, विडियो हुआ वायरल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान आजकल रांची में अपने परिवार वालों के साथ समय बीता रहे हैं। धोनी को जानवरों से खासा लगाव है। हाल ही में उनके घर में घोड़े की एंट्री हुई है, जिसका नाम चेतक है। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो रांची के अपने फॉर्महाउस में चेतक को दुलार करते नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम में शेयर किए गए वीडियो में धोनी अपने घर में आए नए मेहमान चेतक की मालिश करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि धोनी के रांची स्थित फॉर्महाउस में 1 मई को चेतक आया था। साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा थी कि घर में आपका स्वागत है चेतक, जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया। आपको हंसी-खुशी हमारे परिवार में स्वीकार किया जा रहा है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

धोनी के पास चार पालतू कुत्ते भी हैं। जिनका नाम सैम, लिली, गब्बर और जोया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी रवींद्र जडेजा के बाद ऐसे दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने घोड़ा पाला है। सीएसके में धोनी के साथी और टीम इंडिया के ऑलराउंडर जडेजा के जामनगर स्थित फॉर्महाउस में चार घोड़े हैं। जडेजा ने 5 मई को घर लौटने के बाद इनके साथ अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।