Madhya Pradesh को Best State Promoting Sports Award

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Madhya Pradesh को Best State Promoting Sports Award

मप्र को बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स अवार्ड

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) ने खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे विकास और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रहीं अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओं के लिए मध्यप्रदेश को ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स अवार्ड’ से नवाजा है।

वर्चुअल अवार्ड समारोह में प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

खेल मंत्री ने मध्यप्रदेश को पुरस्कृत किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने इस अवार्ड के लिए फिक्की का आभार जताया। खेल और युवा कल्याण विभाग के संचालक पवन कुमार जैन ने बताया कि फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा (फिक्की) द्वारा मध्यप्रदेश को ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स अवार्ड’ से नवाजा गया है।

प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसी का नतीजा है कि प्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का परचम फहरा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक देश को दिलाए हैं।

रियो ओलम्पिक में महिला हॉकी अकादमी की छह खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया।

बीते राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में मध्यप्रदेश ने आठवें से छठे स्थान पर आकर राष्ट्रीय खेलों में कीर्तिमान स्थापित किया है।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
14 Comments