Madhya Pradesh Breaking News – MP के सिवनी में तेज धमाके के साथ भूकंप के झटके, घरो से बाहर निकले लोग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

MP Breaking News | मध्यप्रदेश के सिवनी में गुरुवार सुबह 5.14 बजे जोरदार धमाके के साथ भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन के हिलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए. अच्छी बात यह है कि कहीं से भी फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 थी.
बढ़ रही तीव्रता.
सिवनी में 14 दिन में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता बढ़ रही है। गौरतलब है कि  पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में भी भूकंप के तेज झटके से लोग घबरा गए थे तथा बीते 21 सितंबर को 2.1 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। 1 अक्टूबर को भी सुबह करीब 11.49 पर भूकंप आया था. रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 ही बताई गई थी. उस वक्त भी भूकंप के झटकों से किसी को कोई हानि नहीं हुई. मौसम विभाग ने बताया था कि भूकंप के झटके बारिश की वजह से आए. अगर दोबारा बारिश होती है तो झटके फिर आ सकते हैं. भूकंप के ये झटके सिवनी में छिंदवाड़ा चौक पर महसूस किए गए थे. मौके पर मौजूद लोगों ने मीडिया को बताया था कि जमीन में दो बार कंपन हुआ. यह करीब 5 सेकंड का था. लोगों की दुकानों के दरवाजे और कांच बजने लगे थे. अफरा-तफरी के बीच लोग बीच सड़क पर आ गए थे.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।