Contents
MP News in Hindi -1
यूथ खेलो इंडिया : पहले दिन एथलेटिक्स में म.प्र. को चार पदक
ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला (हरियाणा) में यूथ खेलो इंडिया के एथलेटिक्स के पहले दिन की शुरुआत दो पदकों के साथ हुए साथ ही दिन का अंत भी दो पदकों के साथ हुआ।
आज के पहले इवेंट बालक 1500 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक अर्जुन वास्कले ने 3:51.57 के साथ जीता वही रजत पदक भी प्रदेश के ही रीतेश ओहरे ने 3:52.26 के साथ जीता वही दिन के अंतिम इवेंट भाला फेंक बालक वर्ग में रदेश के विवेक कुमार ने 70.73 मी से स्वर्ण व् हिमांशु मिश्रा ने 69.28 मी के साथ रजत पदक जीता। उल्लेखनीय है की 20 वें राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अर्जुन वास्कले ने अगले माह कोलंबिया में आयोजित होने वाले विश्व जूनियर एथलेटिक्स में भाग लेने की पात्रता हासिल किया है।
राज्य के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर म.प्र. एथलेटिक्स संघ के सचिव ए मुरलीधर, अध्यक्ष अमानत खान, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सह-सचिव महेंद्र विश्वकर्मा, सदस्य (प्रचार व प्रसार समिति) विष्णु कान्त सहाय के साथ एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुमताज़ खान मध्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

MP News in Hindi -2
यात्री बसों का 103 करोड़ का टैक्स होगा माफ – प्रदेश सरकार ने निजी बस ऑपरेटरों को दी बड़ी राहत
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल पर प्रदेश सरकार ने राज्य के निजी बस आपरेटरों को बड़ी राहत दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा निर्णय लेते हुए परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगाते हुए प्रदेश के निजी बस संचालकों का माह अप्रैल, मई, और जून 2021 का 103 करोड़ रुपये का टैक्स माफ करने के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया।
प्रदेश सरकार के इस फैंसले से निजी बस संचालकों को बड़ी राहत मिली है। उक्त निर्णय के सम्बंध में जानकारी देते हुए प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि देश में कोरोना महामारी के समय यात्री बसों में लगने वाले मोटरयान कर में छूट देने की बात मेरे संज्ञान में आई थी। बहुत से बस ऑपरेटर एक साथ मुझसे मिलने आये थे।
उन बस संचालकों के अनुरोध पर हमने इस बात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष रखा था, क्योकि 3 महीने कोरोना महामारी के समय बसे पूरी तरह बंद थी। श्री राजपूत ने बताया कि सह्रदय मुख्यमंत्री श्री चौहान को भी लगा कि जब बसे चली ही नहीं तो इनका 3 माह का टैक्स माफ कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग ने यह 3 माह का टैक्स माफ करने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा, जिसे मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई। कैबिनेट ने माह अप्रैल, मई और जून 2021 का तीन माह टैक्स पूरी तरह माफ कर दिया है।
श्री राजपूत ने बताया कि इससे सरकार पर 103 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। श्री राजपूत ने बताया कि जब इस सम्बंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि सरकार को नुकसान तो होगा, पर जिस समय बसे नहीं चली तो उस समय का टैक्स माफ करना चाहिए और आज कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। दरअसल कोरोना संकट के समय हुए नुकसान के बाद से राज्य के निजी बस संचालक प्रदेश सरकार से तीन माह का टैक्स माफ करने की लगातार मांग कर रहे थे। इस पर परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने भरोसा जताया था कि उनकी जायज मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करने के बाद ही फैसला किया जाएगा
MP News in Hindi -3
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम करेगी कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 9 जून को भगवान बिरसा मुण्डा को श्रद्धांजलि देंगे कमलनाथ
‘धरती आबा’ के नाम से विख्यात आदिवासियों के महान नेता भगवान बिरसा मुण्डा के बलिदान दिवस पर गुरुवार 9 जून 2022 को कांग्रेसजन प्रदेश भर के जिला कांग्रेस मुख्यालयों पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (पूर्व मुख्यमंत्री) 9 जून को सुबह 9.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, भोपाल में आयोजित बिरसा मुण्डा बलिदान दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर और मप्र कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष ओंकारसिंह मरकाम ने प्रदेश के सभी जिला/ शहर कांग्रेस अध्यक्षों को उक्त आशय का पत्र जारी कर बिरसा मुण्डा की स्मृति में बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जाने का आग्रह किया है।