स्वयंवर- मीका दी वोटी’ शो की लगातार गिरती टीआरपी से मेकर्स नाराज, टाइम स्लॉट बदलने का लिया फैसला

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह इन दिनों अपनी दुल्हनिया की तलाश कर रहे हैं। जीवनसाथी की तलाश में मीका सिंह अपना स्वयंवर भी रचा रहे हैं।

यह शो स्टार भारत पर टेलीकास्ट हो रहा है, शो का नाम है ‘स्वयंवर- मीका दी वोटी।’ इसी साल 19 जून से शुरू हुए इस शो में देश के कोने-कोने से लड़कियां सिंगर का दिल जीतने के लिए आई थीं। वैसे तो मीका सिंह अपने शो को चलाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके ‘स्वयंवर- मीका दी वोटी’ टीआरपी की लिस्ट में अपनी कोई जगह नहीं बना पा रहा है।

शो की लगातार गिरती टीआरपी से मेकर्स भी नाराज हो गए हैं। इसके कारण हाल ही में मेकर्स ने ‘स्वयंवर- मीका दी वोटी’ को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार ‘मीका दी वोटी’ का टाइम स्लॉट बदलने वाला है। 26 जुलाई से स्टार भारत पर मीका सिंह का शो नहीं बल्कि इकबाल खान और रचना मिस्त्री का नया शो ‘ना उम्र की सीमा हो’ शुरू होने वाला है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर ‘स्वयंवर- मीका दी वोटी’ को क्या टाइम स्लॉट दिया जाएगा।

शो में आकांक्षा पुरी की एंट्री

‘मीका दी वोटी’ में रिया और मनप्रीत की धमाकेदार एंट्री होने के बाद अब बिग बॉस  फेम पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी की भी एंट्री हो गई है। अब एक बार फिर से आकांक्षी पुरी मीका सिंह को रिझाती नजर आएंगी। बता दें कि इससे पहले भी आकांक्षा और मीका के लिंकअप की खबरें सामने आई थी। दोनों की गुरुद्वारे में बैठे हुए एक फोटो वायरल हुई थी, जिसको लेकर लोगों का कहना था कि आकांक्षा और मीका ने शादी कर ली है। हालांकि बाद में आकांक्षा ने इन खबरों का खंडन कर दिया था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।