आगामी 2 मई से 11 मई तक मनेगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना में अब तक लगभग 43 लाख बेटियों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना का दायरा बढा़ने का निर्णय लिया है। योजना के दूसरे चरण की शुरूआत 2 मई से की जाकर 11 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जायेगा। उत्सव के आयोजन की रणनीति एवं रूपरेखा तैयार करने के लिए गुरूवार को मंत्रालय में तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर की उपस्थिति में मंत्री समूह समिति की बैठक हुई। अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास श्री अशोक शाह, संचालक महिला बाल विकास श्री राम राव भोंसले और उप सचिव महिला-बाल विकास श्री अजय कटसेरिया उपस्थित थे।
 
 खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने 2 से 11 मई तक होने वाले लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने योजना के महत्व की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुँचाने होर्डिंग्स और पंचायत भवनों पर डिजिटल वॉल पेंटिंग कराने का सुझाव भी दिया।
 
संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अपराजिता कार्यक्रम में किशोरियों को लाठी चलाने और तलवार बाजी का प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया। अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास श्री अशोक शाह ने बताया कि लाड़ली उत्सव के दौरान सृजनात्मक स्पर्धाओं, देशी खेलों की प्रतियोगिता, किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण आदि कार्यक्रम किये जायेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।