Sports News – ओलंपिक के लिए मनु और मैंने एक योजना बनाई है: कोच रौनक पंडित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

ओलंपिक के लिए मनु और मैंने एक योजना बनाई है: कोच रौनक पंडित

Sports News. शूटिंग रेंज में तीन महीने से कम अभ्यास के दौरान कोच रौनक पंडित और मनु भाकर ने एक योजना बनाई है, जिससे इस युवा पिस्टल निशानेबाज की ओलंपिक में पोडियम स्थान हासिल करने की उम्मीद बनी हुई है. भारत के सर्वश्रेष्ठ पिस्टल निशानेबाज जसपाल राणा से कोचिंग के दौरान मनु ने विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन उनसे अलग होने के बाद वह रौनक पंडित की कोचिंग में अभ्यास कर रही हैं. मार्च में नई दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप के बाद मनु ने जसपाल से कोचिंग नहीं लेने का फैसला किया.

क्रोएशिया में भारतीय टीम के दौरे के दौरान पंडित ने डेढ़ महीने तक मनु की अंतिम चरण की तैयारियों में मार्गदर्शन किया. पंडित ने 2006 में समरेश जंग के साथ जोड़ी बनाकर राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने तोक्यो से पीटीआई से कहा, ‘‘हमने ढाई से तीन महीने तक ट्रेनिंग की है और उसके (मनु के) लिए एक योजना बनाई है.’’

उन्हें मनु की काबिलियत पर पूरा भरोसा है और उनका कहना है कि काफी उम्मीदों के बावजूद न तो उन्हें और न ही इस युवा निशानेबाज को कोई परेशानी है. उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीदों के अच्छे बुरे पहलू होते हैं लेकिन मनु 16 या 17 साल की उम्र में भी विश्व कप में निशाना लगाकर पदक जीत रही थी. वह इस तरह के दबाव और उम्मीदों की आदी है. ’’

पंडित ने कहा, ‘‘ओलंपिक से पहले वह शांत है, पूरी तरह से अपने काम पर ध्यान लगाए है.’’

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।