पार्श्वकल्पतरू धाम में मंगल प्रवेश एवं ध्वजारोहण समारोह 9 को 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। धरणीधर पार्श्वनाथ श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक ट्रस्ट एवं श्रीसंघ के तत्वावधान में छोटा बांगड़दा रोड़ स्थित हाईलिंक सिटी में पार्श्वकल्पतरू धाम में ध्वजारोहरण समारोह सोमवार 9 मई को सुबह 8 बजे से मनाया जाएगा।
समारोह से पूर्व हाईलिंक सिटी में मंगल प्रवेश जुलूस भी निकाला जाएगा। जिसमें जैन समाज बंधुओं द्वारा गुरूवर की अगवानी की जाएगी।
धरणीधर पार्श्वनाथ श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक ट्रस्ट एवं श्रीसंघ के पुण्डरिक पालरेचा ने बताया कि ध्वजारोहण समारोह में अयोध्यापुरम एवं सुमेरू नवकार तीर्थ प्रेरक जिनशासन रत्न बंधु बेलडी आचार्य प्रवर जिनचन्द्र सागर सूरीश्वर मसा, प्रसन्नचंद्र सागर मसा, गणीवर्य पदमचंद्र सागर मसा, गणीवर्य आनंदचंद्र सागर मसा सहित साधु-साध्वी भगवंत का मंगल प्रवेश जुलूस सुबह 8 बजे निकलेगा।
वहीं इसके पश्चात 9 बजे मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होगा एवं 9.30 बजे आचार्यश्री प्रवचनों की अमृत वर्षा करेंगे। प्रवचनों के पश्चात 11 से 1 बजे तक स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा।
छोटा बांगड़दा स्थित हाईलिंक सिटी में बने पार्श्वकल्पतरू धाम के इस महोत्सव में हजारों की संख्या में समाज बंधु शामिल होंगे।
महोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। ध्वजारोहरण समारोह में विजय मेहता, मनीष सुराणा, संजय मोगरा, डॉ. दीपेश कोठारी, शेखर गेलड़ा, सुरेश बोथरा को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।