एशियन सेलिंग एवं फेंसिंग चैम्पियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों ने की खेल मंत्री से सौजन्य भेंट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य सेलिंग अकादमी की खिलाड़ी रितिका दांगी एवं नेहा ठाकुर तथा फेंसिंग अकादमी के आर्यन सेन और प्रज्ञा सिंह ने आज खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया से सौजन्य भेंट कर एशियन चैम्पियनशिप में अर्जित अपनी उपलब्धियों से अवगत कराया।

मान. मंत्री जी ने सेलिंग एवं फेंसिंग खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहे, खेल विभाग की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं आप के साथ है।

एशियन सेलिंग एवं फेंसिंग चैम्पियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों ने की खेल मंत्री से सौजन्य भेंट

उल्लेखनीय है कि अबू धाबी में 27 फरवरी से 6 मार्च, 2022 तक खेली गयी एशियन सेलिंग चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य सेलिंग अकादमी की खिलाड़ी रितिका दांगी तथा नेहा ठाकुर ने ILCA-4 (लेजर 4.7 क्लास बोट) इवेन्ट में क्रमशः स्वर्ण एवं कांस्य पदक अर्जित किया था।

इसी तरह ताशकंद के उज़्बेकिस्तान में 24 फरवरी से 3 मार्च, 2022 तक खेली गई एशियन फेंसिंग चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह ने रजत तथा आर्यन सेन ने कांस्य पदक अर्जित किया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।