मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान के तहत चौराहों पर मास्क वितरण हुआ – लखन देपाले

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पूरे प्रदेश में  कोरोना से बचाव के लिए  ज़ोर-शोर से मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान चल रहा है  . इसमें लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का संकल्प और मास्क पहनने के लिए समझाया और चेताया जा रहा है. भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी शुरुआत की थी . सीएम ने लोगों से अपील की थी कि वो मास्क ज़रूर पहनें और दो गज की दूरी से खड़े हों.    ”मेरी सुरक्षा-मेरा मास्क” पर पालन करते हुए हर व्यक्ति को अपनी सुरक्षा के लिए मास्क का उपयोग करना है। अधिकारी हों या जन-प्रतिनिधि या फिर आम नागरिक, सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएँ। कोरोना का कहर गहरा हो इसके पहले हमें अपने सुरक्षात्मक प्रयास तेज करने होंगे।  

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा था कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्वयं मास्क लगाएँ और इसका फोटो “मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा” स्लोगन के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करें। इस प्रचार अभियान का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। हमें मध्य प्रदेश को लॉकडाउन की ओर नहीं ले जाना है। प्रदेश में बहुत मुश्किल से अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का कार्य हुआ है। छोटे कारोबारियों और रोज कमाने-खाने वालों को बढ़ते कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक हानि होती है। प्रदेश की जनता के हित में हम सभी को फेस मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना है।

 
इसी अभियान के लिए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे,  विधायक आकाश विजयवर्गीय,  नगर महामंत्री भा ज यु मो मयूरेश पिंगले के आव्हान पर वार्ड 66 और इंदौर के अलग अलग चौराहे  पर मास्क वितरण अभियान लखन देपाले नगर सह संयोजक भाजपा IT इंदौरद्वारा चलाया गया  एवं सभी लोगों से मास्क लगाने और सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की गई । 

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।