मॉब लिंचिंग : नीमच में एक शख्स की पीट पीटकर हत्या, पूरे मध्य प्रदेश में विवाद तेज, हमलावर हुई कांग्रेस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

नीमच मॉब लिंचिंग पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट की है। उन्होंने नीमच जिले के मनासा में एक व्यक्ति की नाम पूछकर पीटे जाने से मौत की घटना पर कहा है कि नफरत की आग इंसान को अंधा बना देती है।
बता दें कि नीमच में मुस्लिम होने का पूछकर मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। पिटने वाले बुजुर्ग का शव पुलिस को मिला था।
मामले में स्थानीय भाजपा नेता का नाम सामने आते ही सियासत शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के हमले के बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मामले में बयान दिया है।
राहुल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि नफरत की आग इंसान को अंधा बना देती है और जब सियासत नफरत करना सिखाती है तो लोग एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। याद रखें, मजहब आपस में बैर रखना नहीं सिखाता।

कमलनाथ ने भी किया भाजपा पर हमला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी मामले में सरकार को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये मध्यप्रदेश में आख़िर हो क्या रहा है…?
सिवनी में आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या, गुना, महू, मंडला की घटनाएं और अब प्रदेश के नीमच ज़िले के मनासा में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिनका नाम भँवरलाल जैन बताया जा रहा है की पीट-पीटकर हत्या।
सिवनी की तरह यहां भी आरोपी का जुड़ाव भाजपा से जुड़ा होना सामने आ रहा है…। प्रदेश की क़ानून व्यवस्था आख़िर कहां है, कब तक लोगों को यूं ही मारा जाता रहेगा…? अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं…?
सरकार का ध्यान तो सिर्फ़ इवेंट में है..। सिवनी की घटना हो, मंडला की हो, खरगोन, सेंधवा, नीमच, राजगढ़, गुना, ग्वालियर की घटना हो, प्रदेश देश भर में रोज़ शर्मसार हो रहा है।

क्या था मामला

नीमच में रतलाम के रहने वाले भंवरलाल चत्तर जैन का शव पुलिस ने शनिवार सुबह मनासा रामपुरा रोड से बरामद किया था। पहचान के लिए फोटो वायरल किए गए। इसी दौरान एक वीडियो भी वायरल होने लगा।
इसमें भंवरलाल जैन को एक व्यक्ति चांटे मारता नजर आ रहा है। मारने वाले शख्स की पहचान भाजपा की पूर्व पार्षद के पति दिनेश कुशवाहा के रूप में हुई है।
पिटाई करते समय पूछा जा रहा है कि तू मुस्लिम है, तेरा नाम मोहम्मद है क्या, जावरा से आया है? पिटाई के बाद मौत पर मामला गर्मा गया। हालांकि पुलिस ने भाजपा नेता दिनेश कुशवाहा को गिरफ्तार भी कर लिया था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।