Indore News – इंदौर के नजदीक बारिश से पहाड़ धंसे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore News । इंदौर संभाग में हो रही बारिश से नेमावर रोड पर इंदौर से पचास-साठ किलोमीटर दूर पुजापुरा में पहाड़ धंसना शुरू हो गया है। बड़े पत्थर हाइवे पर आ गिरने से रास्ते को बंद कर देना पड़ा है। नेमावर रोड के बागली पुंजापुरा में सौ-सौ टन से बड़े पताल के टुकड़े धंसे हैं। पहाड़ धंसने का सिलसिला जारी है। इंदौर में आज 23 जुलाई तक बारिश का आंकड़ा 8 इंच पार करने के करीब है। अगले 48 घंटों में भारी बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। इंदौर नेमावर रोड के अलावा खंडवा रोड पर भी कुछ जगह घाट सेक्शन में पत्थर गिरे हैं। पातालपानी कालाकुंड सेक्शन में भी पहाड़ दरकने का खतरा है। गनीमत यह है कि ब्राउरोज पटरियों की वजह से यह रेल ट्रैक सनावद से महू बंद है। इंदौर में आज देर रात से पानी बरसने का सिलसिला 25 जुलाई तक चलने का ऐलान किया गया है। निजी एजेंसी स्कायमेट ने भी मालवा पूर्व व पश्चिम निमाड़ में बारिश की भविष्यवाणी की है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।