MP Accident News – भीषण सड़क हादसा : आपस में टकराए 8 बड़े वाहन, 4 युवकों की मौत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

MP News बड़वानी (badwani) जिले में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल बिजासन घाट में भीषण सड़क हादसे (road accident) में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

बता दें कि बड़वानी जिले के सेंधवा के नजदीक कल देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मुंबई आगरा राजमार्ग पर मध्य प्रदेश सीमा से 2 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र सीमा में भारी वाहन आपस में टकरा गए। 10 लोगों को भारी चोट आई है। जिनमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं घटना में कार सवार 4 युवकों की मौत भी हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र के सांगली चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं कार सवार युवकों की शिनाख्त की जा रही है। घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात 8:00 बजे के करीब बीजासन के महाराष्ट्र सीमा के भीलट देव मंदिर के सामने सफेद रंग की कर ट्रक को ओवरटेक (overtake) करने के चक्कर में असंतुलित होकर के अंदर घुस गई।

जिसके बाद पीछे से आ रही ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पीछे से आ रही 10 भारी वाहन भी एक दूसरे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस के मुताबिक कार चालक द्वारा ओवरटेक के दौरान इस हादसे का अनुमान लगाया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।