MP Crime News – Madhya pradesh में साढ़े छह क्विंटल से ज्यादा गांजे की सबसे बड़ी खेप पकड़ाई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कुल 135 पैकेट जब्त ड्राइवर फरार जांच जारी 

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मप्र में गांजे की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। सीबीएन के अधिकारियों ने, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा प्रदान की गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार रात ग्वालियर के पास कार्रवाई को अंजाम दिया।

अधिकारियों ने एक ट्रक को रोका और लगभग 662.5 (6.62 क्विंटल) वजन के गांजा के कुल 135 पैकेट जब्त किए। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नम्बर वाले ट्रक में भारी मात्रा में गांजा तस्करी किया जा रहा है। सीबीएन ग्वालियर के अधिकारियों की टीमों को तुरंत कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

देर रात हरियाणा के नंबर वाले एक संदिग्ध वाहन (ट्रक) को अधिकारियों ने रुकने का इशारा किया गया। लेकिन ट्रक चालक ने गाड़ी को नहीं रोका।

सीबीएन अधिकारियों ने ट्रक का पीछा किया और ग्वालियर आगरा राजमार्ग पर सफलतापूर्वक रोक दिया गया था। हालांकि दोनों सवार चलती ट्रक से कूदकर भाग गए।

ट्रक की तलाशी में भूरे रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटे गांजा के पैकेट बरामद हुए। ये पैकेट ड्राइवर के कैबिन के अंदर और साथ ही कैबिन के पीछे और हुड पर बनाई गई विशेष खाली जगहों में छुपाए गए थे।

ट्रक की जांच के दौरान कई नकली नंबर प्लेट भी बरामद ट्रक और 135 बैग जिनका वजन लगभग 662.5 किलोग्राम था। (6.62 क्विंटल) गांजा एनडीपीएस अधिनियम के प्रविधानों के तहत जब्त किया गया। आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।