मप्र: कई इलाकों में नौतपा बेअसर, बारिश होने से नहीं बढ़ रहा तापमान, कई जिलों में बिजली गिरने और आंधी की संभावना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

मध्य प्रदेश में मौसम एक-सा बना हुआ है। न तापमान में विशेष बढ़ोतरी हो रही है न ही गिरावट। उमस जरूर परेशान किए हुए है।

प्रदेश में सबसे गर्म दिन ग्वालियर में तो सबसे गर्म रात टीकमगढ़ में दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में कहीं-कहीं बारिश हुई है। सीधी में 36 मिमी तक पानी गिरा है।

अगले 24 घंटों के लिए 10 जिलों में आंधी-बारिश-वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून की गति सामान्य रही तो समय से पहले प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, जबलपुर, सागर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई।

तेंदूखेड़ा, सीधी में 4, बहरी में 3, सिहोरा, सिंगरौली, उमरियापान, पनागर, ढीमरखेड़ा में 2, नईगढ़ी, पाटन, वारासिवनी, मऊगंज, दमोह, बडवारा में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान बता रहा है कि रीवा संभाग के जिलों तथा उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, दमोह, सागर, जबलपुर जिलों में कहीं-कहीं बौछारें गिरेंगी।

यहां के लिए जारी यलो अलर्ट बता रहा है कि यहां बिजली गिरने और आंधी की संभावना भी है। हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है। जून के शुरुआती दो दिनों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

मौसम केंद्र के आंकड़े बता रहे हैं कि  तापमान बढ़ा है। प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर रहा। ग्वालियर में 43.3, नौगांव में 43.1, खजुराहो में 43, दतिया में 42.7, राजगढ़ में 41.6, नरसिंहपुर में 42.4, टीकमगढ़ में 42.2, उमरिया में 41.4, सतना में 41.3, रीवा-रायसेन में 41.2, दमोह-गुना में 41, खरगोन में 40.4, सागर में 40.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात का तापमान अब भी 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म रात टीकमगढ़ में रही। टीकमगढ़ में 30.5, दतिया में 30.4, रायसेन में 29.6, नौगांव में 29.5, राजगढ़ में 29, गुना-भोपाल-उमरिया में 28.4, ग्वालियर में 28.3, दमोह में 27.5, सतना में 27.4, सागर में 27.3, खजुराहो-रतलाम में 27 डिग्री तापमान रहा।

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में पाकिस्तान के ऊपर है और एक द्रोणिका उप्र से गुजर रही है। इसके अलावा राजस्थान व उत्तर पूर्वी मप्र के हिस्सों में बारिश के कारण उस ओर से दक्षिणी पश्चिमी हवाएं प्रदेश में आ रही हैं।

जानकारों के मुताबिक केरल में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एमपी में भी मानसून इस बार समय से पहले ही आएगा।

अगले 3-4 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। गई।

अगले 24 घंटों में रीवा संभाग के जिलों तथा उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, दमोह, सागर, जबलपुर जिलों में कहीं-कहीं बौछारें गिरेंगी। बिजली गिरने और आंधी की संभावना भी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।