Indore News – पटरी पर मिला एमबीए के छात्र का शव, हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर में न्यू गौरी नगर में रहने वाले एमबीए के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका शव भानगढ़ रेलवे लाइन पर पटरी पर मिला।

परिवार इसे हादसा मान रही है, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।  छात्र की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया है।

टीआई सतीश पटेल के मुताबिक घटना रविवार दोपहर की है। यहां एंबुलेंस के चालक ने हादसे की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचकर शव की पहचान गौरी नगर में रहने वाले छात्र निहाल (20) पुत्र गणेश मालवीय के रूप में हुई।

वह प्रेस्टीज कॉलेज से एमबीए कर रहा था। इस साल वह फाइनल इयर की एग्जाम देने वाला था। जिसे लेकर दोस्तों के साथ तैयारी कर रहा था। निहाल के परिवार में छोटा भाई है। वहीं पिता प्रेस्टीज सोया में अकाउंट डिपार्टमेंट में काम करते है।

दोस्तों के साथ प्रोजेक्ट बनाने का कहकर गया था
पिता गणेश ने बातचीत में बताया कि निहाल मिलनसार और हंसमुख था। दोपहर में वह घर पर दोस्तों के साथ प्रोजेक्ट पर काम करने का कहकर गया था, लेकिन तीन बजे के लगभग वह सेल्फी लेने का कहकर दोस्तों से भानगढ़ इलाके में चले गया। यहां पिता ने भानगढ़ में ईट भट्‌टे पर काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि ट्रेन के पटरी पर आते समय निहाल ने कान में हेड फ्री लगा रखी थी। शायद आवाज को लेकर उसका ध्यान नहीं गया होगा।

ड्राइवर ने कहा ट्रेन के सामने आया

इस मामले में टीआई सतीश पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि निहाल खुद ही ट्रेन के सामने आया था। ट्रेन के पायलेट ने मांगलिया में गाड़ी रोककर इस हादसे को लेकर एंबुलेस और पुलिस को जानकारी भी दी थी। पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन की बात सामने आ रही है। उसके मोबाईल में जो चेंटिग मिली है। उसमें भी वह प्रोजेक्ट और पढ़ाई को लेकर ही दोस्तों से बात कर रहा है। निहाल लॉकडाउन के कारण दो साल से काॅलेज भी नहीं जा रहा था। फिलहाल परिवार के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।