पाटन बायपास के पास मंगलवार सुबह एक लावारिस ट्रक से 50 गौवंश भरे मिले, इसमें से 13 की मौत हो चुकी थी। हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए थे।
पुलिस ने सूचना मिलने पर प्रकरण दर्ज शेष मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पहुंचा दिया।
माढोताल थाना प्रभारी रीना पांडे के अनुसार पाटन बायपास के पास मंगलवार सुबह एक ट्रक खड़ा हुआ था। जिसके अंदर बड़ी संख्या में मवेशी भरे हुए थे। सूचना मिलने पर हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे।
इन्हें निकाला गया तो 13 मवेशी मृत पाए गए। शेष मवेशियों की हालत भी ठीक नहीं थी। जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर भिजवा दिया है।
पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रक संचालक व चालक के संबंध में पतासाजी शुरू कर दी है। ट्रक खराब होने के कारण चालक उसे बायपास में सड़क किनारे खड़ा कर गायब हो गया था। ट्रक सिहोरा की तरफ से आ रहा था।


